IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 307 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में केन विलियमसन और टॉम लेथम की धमाकेदार पारी के चलते न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर ली। इस मैच में टॉम लेथम ने शतक जड़ दिया और टीम को जीत की ओर ले गए। वहीं हार के बाद शिखर धवन ने कहा कि हमें गेंदबाजी पर ध्यान देना पड़ेगा।
हार के बाद शिखर धवन ने कही ये बात
न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा कि हम टोटल से बेहद ज्यादा खुश थे। वहीं गेंदबाजी में भी पहले 10-15 ओवर में गेंद ने कुछ हरतक की थी लेकिन बाद में सब बदल गया। आज हमने शॉर्ट लेंथ पर गेंदबाजी की जिससे लेथम ने हम पर आक्रमण कर दिया। उन्होंने विशेष रूप से 40वें ओवर में खेल को हमसे छीन लिया। यहीं से गति बदल गई। यहां खेलने में वाकई मजा आता है। अगर हम जीत जाते तो ज्यादा खुशी होती। लेकिन ये सभी गेम का हिस्सा है।
उन्होंने ये भी कहा कि ‘वे सभी युवा लड़के हैं और उनके लिए बहुत कुछ सीखने को है। गेंदबाजी और फील्डिंग में हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें अपनी योजनाओं को और अधिक समझदारी से लागू करने की जरूरत है और सुनिश्चित करना होगा कि हम बल्लेबाजों को उनकी स्ट्रेंथ पर खेलने के लिए मजबूर न करें।
टॉम लेथम और केन विलियमसन ने की 219 रनों की साझेदारी
दरअसल 307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत धीमी रही और 15वें ओवर तक दोनों ही ओपनर चलते बने। जिसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने पारी को संभाला। लेकिन इसी बीच न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल के रुप में तीसरा झटका लग गया। जिसके बाद क्रीज पर टॉम लेथम उतरे और मैच को बदल कर रख दिया। टॉम लेथम ने केन विलियमसन के साथ 219 रनों की साधेदारी की और 145 रनों की पारी खेली। वहीं विलियमसन ने भी 94 रनों की पारी खेली।
अभी पढ़ें – Jasprit Bumrah: होशियार…सावधान…जल्द आएगी बुमराह नामक सुनामी…ये रहा सबूत, देखें VIDEO
भारत की प्लेइंग XI
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines