IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इसका आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस सीरीज में वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लेथम कर रहे हैं। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल मौजूद नहीं है। इन दोनों की जगह ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जाएगा। वहीं ईशान किस पोजिशन पर खेलेंगे इसे लेकर वसीम जाफर ने अपनी स्थिति क्लियर कर दी है और प्लेइंग 11 का भी ऐलान कर दिया है।
Team India Playing 11: वसीम जाफर की प्लेइंग 11
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा और शुममन गिल को जगह दी है। जाफर ने ईशान किशन को भी मिडल ऑर्डर में डाला है लेकिन बिना कोहली की जगह बदले। जाफर ने विराट कोहली को तीसरे नंबर पर रखा है वहीं ईशान किशन को चौथे नंबर पर जगह दी है।
और पढ़िए – विराट कोहली ने लगाई बड़ी छलांग, बाबर आजम के करीब पहुंचे King Kohli
इन गेंदबाजों को किया गया शामिल
जाफर की टीम में पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। इसके बाद नंबर आता है इस सीरीज में टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या का। वॉशिंगटन सुंदर को भी जाफर ने अपने प्लेइंग XI में शामिल किया है।युजवेंद्र चहल की जगह जाफर ने कुलदीप यादव को तरजीह दी है, जबकि पेस अटैक की अगुवाई के लिए मोहम्मद शमी के साथ मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को चुना है।
और पढ़िए – पहलवानों का प्रदर्शन, बजरंग पूनिया, फोगाट बहनों समेत रेसलर्स का फेडरेशन के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना
Team India expected playing 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
24 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines