---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NED: केएल राहुल ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, बने टीम इंडिया के नंबर 1 बल्लेबाज

KL Rahul Fastest Century, IND vs NED: केएल राहुल ने नीदरलैंड के खिलाफ महज 62 गेंदों पर शतक जड़ा और कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

---विज्ञापन---

KL Rahul Fastest Century, IND vs NED: वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने वाले केएल राहुल ने रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 64 गेंदों पर 102 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 11 चौके और चार छक्के शामिल थे। इस पारी में राहुल ने मात्र 62 गेंदों पर शतक पूरा किया और भारत के लिए खास रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अपने ही कप्तान रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ा।

केएल राहुल ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

केएल राहुल का यह शतक भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक भी रहा है। इससे पहले इसी साल रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर शतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। पर ज्यादा दिन रोहित के नाम यह रह नहीं पाया और अब केएल राहुल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में केएल राहुल ने अपना पहला शतक जड़ा। वहीं उनके वनडे करियर का यह 7वां शतक था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs NED: श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप में लगाया पहला शतक, सचिन-युवराज के क्लब में हुए शामिल

---विज्ञापन---

भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक

  • 62 गेंद – केएल राहुल बनाम नीदरलैंड, 2023 वर्ल्ड कप
  • 63 गेंद – रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, 2023 वर्ल्ड कप
  • 81 गेंद – वीरेंद्र सहवाग बनाम बरमूडा, 2007 वर्ल्ड कप
  • 83 गेंद – विराट कोहली बनाम बांग्लादेश, 2011 वर्ल्ड कप

यह भी पढ़ें:- Rohit Sharma IND vs NED: रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को छोड़ दिया पीछे

---विज्ञापन---

भारत ने दूसरी बार बनाया 400 प्लस का स्कोर

केएल राहुल की इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 410 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने दूसरी बार 400 का आंकड़ा छुआ। इससे पहले भारत ने 2007 में बरमूडा के खिलाफ 413 रन बनाए थे। इस पारी में राहुल के अलावा श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल और विराट कोहली ने 51-51 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने भी 61 रनों की पारी खेली थी।

First published on: Nov 12, 2023 06:11 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola