IND vs NED: श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप में लगाया पहला शतक, सचिन-युवराज के क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer Maiden ODI World Cup Century: श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में तीन अर्धशतक लगाने के बाद अपना पहला शतक जड़ा है।

Shreyas Iyer Hits Maiden ODI World Cup Century IND vs NED

Shreyas Iyer Hits Maiden ODI World Cup Century IND vs NED

Shreyas Iyer Maiden ODI World Cup Century: भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप में तीन अर्धशतक लगाने के बाद अब पहला शतक भी ठोक दिया है। पिछले दोनों मैचों में वह शतक से चूके थे और उन्होंने 70-80 रनों की पारियां खेली थीं। पर बेंगलुरु में रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोला। अय्यर ने अपनी इस पारी में 94 गेंदों पर 128 रन बनाए जिसमें 10 चौके और पांच छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने इस पारी में 84 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनका वर्ल्ड कप का यह पहला शतक था लेकिन वनडे करियर का यह चौथा शतक रहा। उनका इससे पहले 113 बेस्ट स्कोर था। उन्होंने शतक तक पहुंचने के लिए अपनी इस पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए थे। उनके नाम इस वर्ल्ड कप का सबसे लंबा 106 मीटर का छक्का भी दर्ज है। अय्यर ने अपनी इस पारी से भारत के लिए नंबर चार पर खेलते हुए वर्ल्ड कप का एक खास रिकॉर्ड भी बना लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत के लिए वर्ल्ड कप में नंबर 4 का बेस्ट स्कोर

  • सचिन तेंदुलकर- 140 बनाम केन्या, 1999
  • युवरास सिंह- 113 बनाम वेस्टइंडीज, 2011
  • श्रेयस अय्यर- 102 नाबाद बनाम नीदरलैंड, 2023

यह भी पढ़ें:- World Cup के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टीम इंडिया के टॉप-4 ने बना दिया बड़ा कीर्तिमान

विज्ञापन

भारत ने बनाया विशाल स्कोर

श्रेयस अय्यर की इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 410 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने दूसरी बार 400 का आंकड़ा छुआ। केएल राहुल ने भी 102 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल और विराट कोहली ने 51-51 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने भी 61 रनों की पारी खेली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ