IND vs NED Dream 11: भारत में आज दो त्योहार है। पहला दिवाली का जिसमें घर-घर दिये जलेंगे। दूसरा भारत का क्रिकेट मैच, जिसमें मैदान पर रन बरसेंगे। इन दोनों त्योहार को मनाने के लिए फैंस आज की शाम का इंतजार कर रहे हैं। तब कैसा हो अगर यह त्योहार से आपको टीम की जीत के साथ कुछ और तोहफे परोस दिए जाएं, फिर दो दिवाली में चार-चांद लग जाएगी। यह हो भी सकता है अगर आप अपनी ड्रीम 11 टीम में बताए गए 5 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे। चलिए हम आपको बताते हैं आज के मुकाबले में किन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर आप बम्पर इनाम जीत सकते हैं।
कोहली के लिए खास है मैदान
भारत बनाम नीदरलैंड के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान बल्लेबाजी के लिए तो बेस्ट है ही, साथ ही तेज गेंदबाजों के लिए मददगार भी साबित होती है। अगर कोई टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करती है, फिर तो यह मैदान और भी बेस्ट हो जाता है। ऐसे में हमारे दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को चेज करने में यह मैदान काफी जमने वाला है। इसलिए ड्रीम 11 पर भी सोच समझकर खिलाड़ियों पर दांव खेलें, ताकि कोई भी चाल उलटी न पड़ जाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs NED: विश्व कप का आखिरी लीग मैच, फैंस मांगे दिवाली का तोहफा, भारत को पिच का कितना मिलेगा साथ?
इन 5 खिलाड़ियों को करें टीम में शामिल
विराट कोहली का बल्ला इस विश्व कप में जमकर बोल रहा है। दूसरी ओर यह मैदान भी विराट के लिए मददगार साबित होगी, ऐसे में अपनी ड्रीम 11 टीम में विराट कोहली को जरूर रखें। आज शुभमन गिल का भी बल्ला गरज सकता है, गिल का भी बल्ला इस विश्व कप कुछ खास नहीं कर सका है, ऐसे में आज गिल भी चल सकता है। अपनी टीम में गिल को भी ले लें। भारत के गेंदबाजों की बात करें, तो मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को अपनी टीम में शामिल कर लें, ये दोनों ही खिलाड़ी इस विश्व कप में अपनी गेंदबाजी से आग उगल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup के बीच टीम इंडिया ने धूमधाम से मनाई दिवाली, खास अंदाज में दिखे सभी खिलाड़ी, देखें तस्वीर
नीदरलैंड के एक खिलाड़ी को करें शामिल
पांचवें खिलाड़ी के रूप में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को शामिल करें। स्कॉट इस विश्व कप गजब के फॉर्म में दिख रहे हैं। वह, कई अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके हैं। ऐसे में कप्तान की कोशिश जरूर होगी कि विश्व कप की समाप्ती कुछ धमाकेदार अंदाज में की जाए। आप अगर ड्रीम 11 पर टीम बनाते हैं, तो इन 5 खिलाड़ियों पर जरूर दांव खेलें।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
13 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
22 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines