हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs JPN T20I LIVE Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-जापान के बीच मैच? जानें पूरी डिटेल्स

IND vs JPN T20I LIVE Streaming: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक T20I मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं. पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. आइए जानते हैं कि मैच को लाइव कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन
कहां देखें IND vs JPN ऐतिहासिक T20I मैच? (Image: Instagram/Indiancricketteam)

IND vs JPN T20I LIVE Streaming: भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक T20I मैच होने जा रहा है. सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इतने सालों के इतिहास में पहली बार जापान और भारत के बीच क्रिकेट के मैदान पर भिड़ंत होने वाली है. एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया जापान गई है और इवेंट से पहले इस फ्रेंडली मैच का आयोजन किया जा रहा है. फैंस इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों से चौके-छक्कों की बारिश की उम्मीद कर सकते हैं. सभी के मन में सवाल होगा कि इस मैच को कैसे लाइव देखा जा सकता है. आइए मैच की पूरी डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

भारत vs जापान मैच कब शुरू होगा?

भारत और जापान के बीच एकमात्र T20I मैच 22 सितंबर यानी आज खेला जाएगा. जापान के तोचिगी प्रीफेक्चर में स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला आयोजित किया जा रहा है. यह मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होना था. हालांकि, बारिश के कारण मैदान गीला है, जिस वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है. 10:20 बजे तक मैदान का निरक्षण किया जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. मैच का शुरुआती समय मैदान की स्थिति पर निर्भर करेगा.

कहां देख पाएंगे IND vs JPN मैच?

भारत और जापान के बीच एकमात्र T20I मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव आएगा. इंग्लिश और हिंदी भाषा में इस मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है. ऑनलाइन इसे फैनकोड की ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CSK में एंट्री के बाद जहीर खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 के लिए अपने हिसाब से चुन सकते हैं ‘टीम’

फ्री में कैसे देखें भारत-जापान के बीच मैच?

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक T20I मैच का फैंस डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर आनंद ले सकते हैं. डीडी फ्री डिश के लिए कोई मासिक शुल्क नहीं देना होता है और इस पर भारत-जापान का मैच बिना एक भी पैसा खर्च किए देखा जा सकता है. इंग्लिश और हिंदी भाषा में डीडी फ्री डिश पर कमेंट्री का आनंद लिया जा सकता है.

विज्ञापन

भारत और जापान का T20I स्क्वाड

भारतीय टीम का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर.

जापान टीम का स्क्वाड: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), वटारू मियाउची (विकेटकीपर), एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), लाचलान यामामोतो-लेक, बेंजामिन इतो-डेविस, इब्राहिम ताकाहाशी, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, डेकलान सुजुकी-मैकॉम्ब, रियो साकुरानो-थॉमस, माकोतो तानियामा, कोहेइ कुबोटा, चार्ली हारा-हिंजे, त्सुयोशी टकाडा, जेक कुसुदा-नायरन, शोमा सुगाया-स्लेटर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs JPN: वैभव IN, संजू OUT… जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola