IND vs IRE: वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, होगी तीन टी-20 मैचों की सीरीज

India will be playing 3 T20 match against Ireland

India will be playing 3 T20 match against Ireland

IND vs IRE: ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज के बाद आईपीएल का आयोजन होगा। लेकिन आईपीएल के बाद टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। जहां इंडिया और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज होगी। पिछले साल भी टीम इंडिया ने आयरलैंड का दौरा किया था, जबकि इस बार भी सीरीज का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन

18 से 23 अगस्त के बीच होंगे मैच

क्रिकेट आयरलैंड की तरफ से बताया गया है कि टीम इंडिया 18 से 23 अगस्त के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज आयरलैंड के साथ खेलेगी। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लगातार दूसरे साल टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। 2022 में भी टीम इंडिया ने आयरिश टीम के साथ दो मैचों की सीरीज खेली थी, जिसे इंडिया ने हार्दिक पांड्या की अगुवाई में 2-0 से जीता था।

विज्ञापन

https://twitter.com/cricketireland/status/1636662515512819715?s=20

विज्ञापन

और पढ़िए – IND vs IRE: वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, होगी तीन टी-20 मैचों की सीरीज

आयरलैंड ने खेल से किया था प्रभावित

खास बात यह है कि भले ही इंडिया ने यह सीरीज 2-0 से जीती थी। लेकिन आयरलैंड के खिलाड़ियों ने इंडिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाकर अपने खेल से प्रभावित किया था। ऐसे में इस बार भी दोनों टीमों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। पहली बार यह सीरीज 2 मैचों की थी, लेकिन इस बार सीरीज में एक और मैच बढ़ाया गया है।

आयरलैंड क्रिकेट के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है। क्योंकि टीम इंडिया के साथ सीरीज खेलने से आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के राजस्व से उनकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। इस सीरीज का आयोजन 18 से 23 अगस्त तक होगा। बताया जा रहा है कि आईपीएल के बाद आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ