---विज्ञापन---

IND vs ENG: लखनऊ में टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब, पहली जीत का इंतजार! इंग्लैंड से रहना होगा सावधान

IND vs ENG, World Cup 2023: भारतीय टीम को लखनऊ में पहली वनडे जीत का इंतजार है और इंग्लैंड की टीम इस वक्त घायल शेर की तरह उतरेगी।

IND vs ENG, World Cup 2023: भारतीय टीम रविवार 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ अपना छठा मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच को जीतकर मेन इन ब्लू की नजरें टिकट टू सेमीफाइनल पर अपना दावा मजबूत करने पर होंगी। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम (इकाना) में खेला जाएगा। पर इस मैच से पहले एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जो टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ा सकता है। दरअसल यहां भारतीय टीम को पहली वनडे जीत का इंतजार है और इंग्लैंड की टीम इस वक्त घायल शेर की तरह उतरेगी। कहानियों में आपने सुना भी होगा कि घायल शेर खतरनाक होता है।

इंग्लैंड से क्यों रहना पड़ेगा सावधान

इंग्लैंड की टीम इस वक्त लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। हालांकि, अभी ऑफिशियली ऐसा नहीं हुआ है पर घुमाने-फिराने वाले समीकरणों को किनारे कर दें तो डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए अब अंतिम-4 की राह मुश्किल हो गई है। यह टीम पांच में से चार मैच हार चुकी है। ऐसे में अब भारतीय टीम को इस घायल शेर से सावधान रहना होगा। क्योंकि इस टीम के पास स्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं है पर यह स्टार चमक नहीं पा रहे हैं। कहीं टीम इंडिया का लखनऊ में ओल्ड रिकॉर्ड भारी ना पड़ जाए इसलिए रोहित ब्रिगेड को सावधान रहने की जरूरत होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम के लिए एक और मुसीबत, अब ICC ने सुना दी सजा

IND vs ENG Lucknow

IND vs ENG Lucknow (Image Credit- twitter)

नहीं मिली एक भी जीत!

भारतीय टीम ने इससे पहले लखनऊ के इकाना में सिर्फ एक वनडे मैच खेला और वह मैच टीम हार हार गई थी। भारत को साउथ अफ्रीका ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में इस मैदान पर 9 रनों से हराया था। ऐसे में अब टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में इस मैदान पर पहली वनडे जीत दर्ज करना चाहेगी। जबकि इस ग्राउंड पर अभी तक कुल सात वनडे मैच खेले गए हैं। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम पहली बार यहां वनडे मुकाबला खेलेगी।

---विज्ञापन---

मौजूदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अपने सभी पांचों मुकाबले जीते हैं। वहीं इंग्लैंड को पांच में से चार हार मिली हैं। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम एकमात्र मैच बांग्लादेश से जीती थी। उसके अलावा न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और और साउथ अफ्रीका से टीम बुरी तरह हार गई। अब टीम यहां अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। उधर टीम इंडिया अपनी छठी जीत दर्ज करके फिर से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ सकती है।

यह भी पढ़ें:- IND vs ENG: केएल राहुल ने टीम इंडिया की Playing 11 को लेकर दिए संकेत, कहा- जब तक हार्दिक नहीं आते…

---विज्ञापन---

First published on: Oct 28, 2023 09:39 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola