IND vs ENG: टीम इंडिया टी-20 सीरीज में पहले से ही 0-3 से हार चुकी है. अब सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. जहां पर ट्रैफिक में फंस जाने के कारण टॉस के साथ हुआ. टीम इंडिया ने आखिरकार हुए टॉस में जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.
क्यों वैभव सूर्यवंशी को किया गया ड्रॉप?
सिर्फ 3 पारियों में फेल होने के बाद ही वैभव सूर्यवंशी को क्यों प्लेइंग 11 से बाहर किया गया? इसके बारे में सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है. फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्यों लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी तिलक वर्मा को मौका दिया जा रहा है. दरअसल लगातार हार के बाद टीम इंडिया ने संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी कराई है. ऐसे में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर किया है. सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में उन्हें वहां पर लगातार 3 मुकाबले खेलने को मिल सकते हैं.
वहीं संजू सैमसन जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट ने ये रिस्क लिया है. हालांकि फैंस का मानना है कि तिलक वर्मा को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए था. दरअसल भारतीय टीम मैनेजमेंट सभी के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं करना चाहती थी. तिलक वर्मा के बाहर होने पर संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकता था.
ये भी पढ़ें: किस देश के खिलाफ टीम इंडिया ने खेला था पहला T20 मुकाबला? इस दिग्गज ने की कप्तानी
यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया (प्लेइंग 11): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड (प्लेइंग 11): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
ये भी पढ़ें: संजीव गोयनका की टीम से जुड़े केन विलियमसन, संन्यास के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines