IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अब दूसरे मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. उसके बाद भी दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो गया है. शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है. वहीं ईशान किशन को प्लेइंग 11 में मिल गई है. इसके पीछे का कारण खुद कप्तान शुभमन गिल ने बताया है.
क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हुए केएल राहुल?
दूसरे मुकाबले में टॉस जीतने के बाद इंग्लिश टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव का ऐलान कप्तान शुभमन गिल ने किया. टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाली है. कप्तान शुभमन गिल ने टीम में बदलाव को लेकर बोलते हुए कहा, ‘हां, हमने एक बदलाव किया है. केएल बीमार है, इसलिए वो नहीं खेलेंगे. ऐसे में ईशान किशन वापस आ गए हैं.’
हालांकि कप्तान गिल ने ये साफ नहीं किया कि क्या राहुल तीसरे वनडे मैच में खेलेंगे या नहीं? टीम इंडिया के सभी फैंस उम्मीद करेंगे कि तीसरे मैच से पहले राहुल फिट हो जाए. हालांकि टीम इंडिया को इस मुकाबले में ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है. ईशान किशन भी मौजूदा समय में बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 39 साल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अब इस देश के लिए मचाएगा धमाल
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया (प्लेइंग 11): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लिश टीम (प्लेइंग 11): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सिर्फ 4 रन दूर विराट कोहली, राहुल द्रविड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड होगा चकनाचूर!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines