IND vs ENG: सिर्फ 4 रन दूर विराट कोहली, राहुल द्रविड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड होगा चकनाचूर!

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा. इस मैच में विराट कोहली 4 रन बनाते ही बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे.

Cricket News - 2026-07-15T233915.304
1 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली भी खेल रहे हैं. हालांकि पहले मैच में उनका बल्ला नहीं चला. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया था. लंबे समय बाद उन्होंने भारत के लिए वापसी की थी. ऐसे में अब दूसरे मैच में कोहली से उम्मीदें हैं. वह 4 रन बनाते ही इतिहास रचने वाले हैं. PHOTO Credit: X

विज्ञापन

विराट कोहली रचने वाले हैं इतिहास

विराट कोहली रचने वाले हैं इतिहास2 / 6

विराट कोहली 4 रन बनाते ही इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. वह राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. जिनके नाम फिलहाल 2645 रन हैं. वहीं, विराट कोहली के नाम 2642 रन है. PHOTO Source/ Viart Kohli- Insta

विज्ञापन

कोहली सभी को छोड़ देंगे पीछे

कोहली सभी को छोड़ देंगे पीछे3 / 6

इसके अलावा तीसरे नंबर पर सचिन हैं. उन्होंने 2626 रन बनाए हैं. वहीं, रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने भी 2298 रन बनाए हैं. ऐसे में विराट कोहली 4 रन बनाते ही सबसे आगे निकल जाएंगे. PHOTO Source/ Viart Kohli- Insta

आईपीएल 2026 में रनों का अंबार

आईपीएल 2026 में रनों का अंबार4 / 6

आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने रनों का अंबार लगाया था. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 56.25 की औसत के साथ 675 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए थे. कोहली इसी फॉर्म को इंग्लैंड के खिलाफ पाना चाहेंगे. PHOTO Source/ Viart Kohli- Insta

विज्ञापन

पहले वनडे में हुए फ्लॉप

पहले वनडे में हुए फ्लॉप5 / 6

पहले वनडे मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया था. वह केवल 5 रन बनाकर आउट हुए थे. हालांकि दूसरे मैच में शानदार वापसी कर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. भारत ने पहले मुकाबले को 6 विकेट से जीता था. PHOTO Source/ Viart Kohli- Insta

भारत ने दर्ज की थी जीत

भारत ने दर्ज की थी जीत6 / 6

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 45.2 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया था. भारत की ओर से शुभमन गिल ने 75 गेंदों में 80 रन बनाए थे, जबकि अक्षर पटेल ने नाबाद 52 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने भी नाबाद 63 गेंदों में 52 रन बनाए थे. PHOTO Source/ Viart Kohli- Insta

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन