हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: खतरे में है टीम इंडिया के इस स्टार तेज गेंदबाज का करियर, श्रीलंका में करना होगा कमबैक

IND vs ENG: टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है. 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. कुछ खिलाड़ियों के करियर भी अब दांव पर हैं.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने वाला है. इस सीरीज में जीत दर्ज करना टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम होने वाला है. फिलहाल कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अगर इस सीरीज में टीम इंडिया को हार मिली, तो टीम मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों को बाहर भी कर सकती है. जिसमें एक स्टार तेज गेंदबाज भी शामिल है. इस खिलाड़ी के करियर पर खतरा मंडरा रहा है. 

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी के करियर पर मंडराया खतरा 

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन पिछला कुछ समय में अच्छा नहीं रहा है. टी-20 और वनडे दोनों में कृष्णा बहुत ज्यादा फेल हुए हैं. अब टेस्ट सीरीज में भी वो खेलते हुए नजर आएंगे. पहले प्लेइंग 11 में उनकी जगह पक्की नहीं नजर आ रही थी. लेकिन जसप्रीत बुमराह की इंजरी के बाद अब कृष्णा को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है. ऐसी स्थिति में कृष्णा को बतौर गेंदबाज अपनी गहरी छाप छोड़नी होगी. श्रीलंकाई बल्लेबाजों का हाल के समय में तेज गेंदबाजों के खिलाफ बहुत अच्छा रिकॉर्ड नहीं नजर आ रहा है. खासकर भारतीय तेज गेंदबाजों ने उन्हें परेशान किया है. ऐसे में कृष्णा इसका फायदा उठाना चाहेंगे. जिससे वो अपने आलोचकों को करारा जवाब दे सके. फेल होने पर उनका नंबर कट सकता है. 

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन दो स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

विज्ञापन

लाइन में खड़े हैं कई और तेज गेंदबाज 

मौजूदा समय में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई तेज गेंदबाजों को मौका नहीं मिल पा रहा है. जिसमें आकिब नबी का भी नाम शामिल है. ऐसे में अगर प्रसिद्ध कृष्णा बार-बार फेल होते रहे, तो उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. श्रीलंका में फेल होने पर न्यूजीलैंड के दौरे पर कृष्णा की जगह आकिब नबी को भेजा जा सकता है. इसके अलावा आकाशदीप भी फिलहाल अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी बाहर हैं. ऐसे में उनकी भी टीम इडिया में वापसी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: 4 साल से बाहर, फिर भी खुश हैं भुवनेश्वर कुमार! टीम इंडिया में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola