IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ आज पहला वनडे मुकाबला खेल रही है. जहां पर इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम 47.5 ओवरों में 258 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया को 259 रनों का लक्ष्य मिला है. इस दौरान पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम में नजर आए. इसी के साथ फैंस का लंबा इंतजार खत्म हो गया है.
महेंद्र सिंह धोनी के कारण फैंस को मिला तोहफा
फैंस को धोनी की झलक बहुत ही कम देखने को मिलती है. जिसके कारण ही उनको देखने के लिए सभी इंतजार करते रहते हैं. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले को देखने पहुंचे. इसी के साथ फैंस का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया. रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की तिकड़ी को फैंस ने लंबे समय से एक साथ नहीं देखा था. हालांकि बर्मिंघम में वो देखने को मिला. जहां पर रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर खेलते हुए नजर आए, तो वहीं धोनी स्टेडियम में नजर आए. आईपीएल के दौरान भी ये तिकड़ी साथ में नहीं नजर आती. ऐसे में इन तीनों को एक साथ स्क्रीन पर देखकर फैंस सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा खुश हैं.
ये भी पढ़ें: भारत के बांग्लादेश दौरे पर आया बड़ा अपडेट, जल्द हो सकता है अहम ऐलान
टीम इंडिया को मिला है बड़ा लक्ष्य
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को अच्छी शुरुआत मिली. 61 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा. जिसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार कमबैक किया. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम 258 रनों पर ही सिमट गई. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने नाबाद 76 रन बनाए तो वहीं लियाम डॉसन ने भी अहम 68 रन जोड़े. इसके अलावा बेन डकेट ने भी 43 रन जोड़े. वहीं टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 4 विकेट हासिल किए तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और गूरनूर बरार को 2-2 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लिश बल्लेबाजों के उड़ा दिए होश
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
37 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines