IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज में 0-4 से हारने के बाद वनडे मुकाबला खेलने उतरी है. जहां पर भारतीय टीम पहले वनडे मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. टी-20 फॉर्मेट में बार-बार फेल हो रही गेंदबाजी यूनिट अब खतरनाक नजर आ रही है. बर्मिंघम में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया. इस मुकाबले में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करके बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
जसप्रीत बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजते ही जसप्रीत बुमराह ने वनडे फॉर्मेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. गेंदों के लिहाज से वो सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. मोहम्मद शमी ने 4070 गेंदों में ये कारनामा किया था, तो वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद कुलदीप यादव ने अपने 150 वनडे विकेट 4513 गेंदों में पूरे किए थे. अब जसप्रीत बुमराह ने कारनामा 4605 गेंदों में किया है.
सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह इंग्लिश सरजमीं पर हमेशा ही कमाल का प्रदर्शन करते हैं. जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए इंग्लिश सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने इंग्लैंड में 31 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया है. जडेजा के नाम इंग्लैंड में 30 वनडे विकेट दर्ज थे.
ये भी पढ़ें: भारत के बांग्लादेश दौरे पर आया बड़ा अपडेट, जल्द हो सकता है अहम ऐलान
मजबूत स्थिति में है टीम इंडिया
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लिश टीम को शुरू से ही रन नहीं बनाने दिया. जिसके कारण ही खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 30 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और गूरनूर बरार को 2-2 सफलता मिली है. हालांकि इकॉनमी देखें तो इंग्लिश बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान जसप्रीत बुमराह ने किया है. उनके खिलाफ रन बनाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ जोस बटलर का नाम, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
46 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines