IND vs ENG: टीम इंडिया मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. जहां पर भारतीय टीम मैनेजमेंट, बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की नजरें सभी खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं. मैनेजमेंट जहां सभी खिलाड़ियों को मौका देकर उन्हें आजमाना चाहता है, तो वहीं बीसीसीआई और चयनकर्ता टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला कर रही है. जिसमें टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी नजर आ रहा है.
क्या खत्म हो गया रवींद्र जडेजा का वनडे करियर?
सुपरस्टार स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में वनडे फॉर्मेट में भी उनके भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की प्लानिंग शुरू कर दी है. जिसमें वो रवींद्र जडेजा को बतौर खिलाड़ी नहीं देख रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ता जल्द ही ये जडेजा को भी बता सकते हैं. टीम मैनेजमेंट अब अक्षर पटेल को ही बतौर स्पिन ऑलराउंडर देख रहा है. पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में अच्छा प्रदर्शन भी किया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता दोनों का ही मानना है कि 2 बांए हाथ के स्पिन ऑलराउंडर को नहीं खिलाया जा सकता है. ऐसे में उन्होंने रवींद्र जडेजा के ऊपर अक्षर पटेल को चुना है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया की आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को लगा झटका, टेंशन में गंभीर-गिल
इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं जडेजा
आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रवींद्र जडेजा को इंजरी हुई थी. जिसके कारण ही अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें नहीं चुना गया था. जहां पर हर्ष दुबे को खिलाया था. अब हर्ष दुबे को मैनेजमेंट अक्षर पटेल के बैकअप के रूप में देख रहा है. वहीं रवींद्र जडेजा को फिलहाल टेस्ट टीम में मौका दिया जा सकता है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक रवींद्र जडेजा के साथ ही साथ दिग्गज रोहित शर्मा का भी वनडे करियर खत्म हो गया है. चयनकर्ता अब युवा खिलाड़ियों को इन दोनों दिग्गजों की जगह मौका देना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के लिए आखिरी होने वाला है लॉर्ड्स वनडे मैच! सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
27 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines