IND vs ENG: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हार गई है. उसके बाद भी इंग्लिश टीम से एक टी-20 मुकाबला बचा हुआ है. अब श्रेयस अय्यर की टीम क्लीन स्वीप से बचने के लिए आखिरी मुकाबला जीतना चाहेगी. जिसके लिए वो हेड कोच गौतम गंभीर से मिलकर कुछ बड़े फैसले करना चाहेंगे. ऐसे में श्रेयस अय्यर प्लेइंग 11 में फिलहाल 3 बड़े बदलाव कर सकते हैं. जहां पर उपकप्तान तिलक वर्मा का भी पत्ता कट सकता है. लंबे समय से वो निशाने पर नजर आ रहे हैं.
तिलक वर्मा
हाल में ही टीम इंडिया के उपकप्तान बने तिलक वर्मा सिर्फ 6 मैचों के बाद ही संकट में नजर आ रहे हैं. इन सभी मुकाबलों में तिलक के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं. जिस मुकाबले में तिलक ने रन बनाया है, उसमें भी वो बहुत ही धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही वो मुकाबला भी टीम इंडिया बुरी तरह से हार गई थी. तिलक वर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर करके उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. सैमसन पिछले 3 मुकाबले से इंतजार कर रहे हैं.
अक्षर पटेल
स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह भी अब सवालों के घेरे में नजर आ रहे हैं. लंबे समय से अक्षर पटेल गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही उन्हें अब प्लेइंग 11 से बाहर करने की मांग भी उठ रही है. अक्षर पटेल के लगातार फेल होने के कारण अब टीम मैनेजमेंट उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग 11 में जगह दे सकती है. सूर्यांश शेडगे को अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल को मिला खास सम्मान, सचिन-कोहली-रोहित के एलिट क्लब में मारी एंट्री
वाशिंगटन सुंदर
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर गेंद के साथ बहुत ही बुरी तरह से फेल हो रहे हैं. ऐसे में अब उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. वहीं सीरीज खत्म होने से पहले रवि बिश्नोई को भी एक और बार मौका दिया जा सकता है. जिससे वो खुद को साबित कर सके. वैसे तो इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. लेकिन वरुण चक्रवर्ती की इंजरी का फायदा बिश्नोई को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या गौतम गंभीर ने सरेआम लगाई वैभव सूर्यवंशी की क्लास? वायरल वीडियो से मची खलबली
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
7 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
8 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
9 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
10 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
10 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
11 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
11 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
11 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
12 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines