शुभमन गिल को मिला खास सम्मान, सचिन-कोहली-रोहित के एलिट क्लब में मारी एंट्री

Shubman Gill: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को विंबलडन में रॉयल बॉक्स में मैच देखने के लिए खास न्योता मिला है. इसी के साथ गिल सचिन, कोहली और रोहित के बाद यह सम्मान पाने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं.

Shubman Gill (Image generated by AI)
1 / 6
Shubman Gill (Image generated by AI)

Shubman Gill: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को बड़ा सम्मान मिला है. गिल भारत के उन चुनिंदा भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्हें विंबलडन में रॉयल बॉक्स में मैच देखने को खास न्योता मिला है. गिल यह सम्मान पाने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं.  

विज्ञापन

सचिन-कोहली-रोहित के एलिट क्लब में शामिल हुए गिल

सचिन-कोहली-रोहित के एलिट क्लब में शामिल हुए गिल2 / 6

शुभमन गिल विंबलडन में रॉयल बॉक्स से मैच देखने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं. गिल से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा को ही रॉयल बॉक्स से यह सम्मान हासिल कर चुके हैं. (PIC Credit - X)

विज्ञापन

वनडे सीरीज के तैयारी में जुटे गिल

वनडे सीरीज के तैयारी में जुटे गिल3 / 6

शुभमन गिल इस समया इंग्लैंड दौरे पर हैं और आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं. सीरीज से पहले गिल ने ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन सर्किट में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स का भी लुत्फ उठाया. (PIC Credit - X)

फॉर्मूला-वन रेस में VIP गेस्ट बने

फॉर्मूला-वन रेस में VIP गेस्ट बने4 / 6

इससे पहले 26 वर्षीय गिल ने पहली बार 'VIP' गेस्ट के रूप में अपनी पहली फॉर्मूला-वन रेस देखी. इस दौरान उन्होंने 'पैडॉक' का दौरा किया, फॉर्मूला-वन जगत से जुड़े कई लोगों से मुलाकात की और मोटरस्पोर्ट के इस प्रतिष्ठित इवेंट का आनंद लिया. (PIC Credit - X)

विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल5 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को साउथम्प्टन में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा. वहीं, दूसरा वनडे 16 जुलाई को और तीसरा वनडे 19 जुलाई को खेला जाएगा. (PIC Credit - X)

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम6 / 6

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे. (PIC Credit - X)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन