हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया ने पलटवार करके तोड़ा इंग्लैंड का घमंड, इंग्लिश दौरे पर खोला जीत का खाता 

IND vs ENG: टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया जहां दबाव में नजर आ रही थी, तो वहीं इंग्लिश टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था. जिसको तोड़ते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में शानदार जीत दर्ज की है. इसी के साथ टीम इंडिया को इस दौरे पर पहली जीत मिली है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया. जहां पर हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसको गलत साबित करते हुए टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 47.5 ओवरों में ही 258 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 45.2 ओवरों में 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बहुत ही अहम बढ़त बना ली है. 

इंग्लैंड ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को अच्छी शुरुआत मिली. 61 रनों पर टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया था. जिसके बाद अचानक से इंग्लैंड ने 80 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिया. जिसके बाद जो रूट और लियाम डॉसन पारी को संभाला. जो रूट ने नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए लियाम डॉसन ने 68 रन बनाए. वहीं शुरुआत में बेन डकेट ने भी अहम 43 रन बनाए थे. जिसकी वजह से ही इंग्लिश टीम 47.5 ओवरों में ऑल आउट होने से पहले 258 रन बना सकी. टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 4 विकेट हासिल किए. वहीं उनका साथ देते हुए गूरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को भी 1-1 विकेट मिला. 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बिना आउट हुए पवेलियन क्यों लौटे शुभमन गिल? जानिए आखिर क्या हुआ

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली शानदार जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं दिग्गज विराट कोहली सिर्फ 5 रन ही जोड़ सके. कप्तान शुभमन गिल ने जिसके बाद जिम्मेदारी उठाते हुए नाबाद 80 रनों की पारी खेली. हालांकि इंजरी के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 रन जोड़े. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 1 रन ही बना सके. जिसके बाद अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी उठाई और टीम इंडिया को 45.2 ओवरों में 6 विकेट से जीता दिया. अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली, तो वहीं सुंदर ने भी 52 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 1-1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के बीच टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, गौतम गंभीर को मिली बड़ी राहत!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola