IND vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के मौजूदा समय में इतने बड़े स्टार हैं कि उनकी कमी भी बहुत ज्यादा खलती है. टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लिश टीम से भिड़ रही है. मैच में हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस बीच आपको हैरानी की बता दें कि टीम इंडिया लगभग 23 सालों के बाद बिना रोहित या विराट के आईसीसी नॉकआउट मुकाबले खेलने जा रही हैं.
23 सालों के बाद बिना रो-को के सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया लगभग 23 सालों के बाद बिना रोहित शर्मा या विराट कोहली के आईसीसी इवेंट के नॉकआउट में खेल रही है. आखिरी बार ऐसा 2003 वनडे वर्ल्ड कप में हुआ था. उस समय दोनों ही स्टार खिलाड़ियों ने डेब्यू भी नहीं किया था. रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया का हिस्सा थे. वहीं 2011 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली खेलते हुए नजर आ रहे थे.
वहीं साल 2013 से लेकर 2025 तक तो दोनों ने ही साथ में मिलकर आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट में खेला है. ऐसे में लंबे समय के बाद टीम इंडिया इन दोनों दिग्गजों के बिना खेल रही हैं. युवा खिलाड़ियों को अब नॉकआउट मैचों में भी कमाल का प्रदर्शन करके दोनों दिग्गजों को रिप्लेस करना होगा. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अब सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं पिछली बार ये काम विराट और रोहित की जोड़ी कर रही थी.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के निशाने पर केएल राहुल का रिकॉर्ड, 23 रन बनाते ही हासिल करेंगे बड़ा मुकाम
यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग 11): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड (प्लेइंग 11): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के बीच पाकिस्तान टीम में बवाल, हेड कोच को लेकर आई बड़ी खबर
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines