IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को और तेज कर रही है. टीम इंडिया अब बैक टू बैक वनडे सीरीज खेल रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया है. जिनका कमबैक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हो सकता है. इन सभी खिलाड़ियों का नाम फिलहाल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की रेस में नजर आ रहा है. ये खिलाड़ी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आराम दिया है. इसके अलावा वो आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में वो एशियन गेम्स से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वो वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं. बुमराह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले ज्यादा से ज्यादा वनडे मैच खेलना चाहते हैं. बुमराह के आने पर प्रिंस यादव टीम से बाहर हो सकते हैं.
रवींद्र जडेजा
स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैच नहीं खेले हैं. हालांकि वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. जडेजा को हल्की इंजरी हुई थी, जिसके कारण ही उन्होंने आईपीएल के भी कुछ मैच मिस किए थे. हालांकि रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी होने पर हर्ष दुबे को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
मोहम्मद सिराज
स्टाक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि उन्हें भी जल्द ही दोबारा टीम में मौका दिया जा सकता है. फिलहाल बीसीसीआई ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से उनका नाम वापस ले लिया है. जिससे सिराज को अहम सीरीज से पहले आराम मिल सके.
ये भी पढ़ें: धर्मशाला वनडे मैच में टीम इंडिया ने इन 2 युवा खिलाड़ियों का कराया डेब्यू, IPL के स्टार को करना होगा इंतजार
विराट कोहली
सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि नई रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं. ऐसे में कोहली की वनडे टीम में वापसी लगभग तय नजर आ रही है. विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत को इरफान पठान ने दिखाया आइना, कहा-इस खिलाड़ी से सीखो
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines