IND vs ENG T20I Series: टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस दौरे पर टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत तलाश रही है. श्रेयस की कप्तानी की शुरुआत उस तरीके से नहीं हुई जैसा हर किसी ने सोचा था. टीम को आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद 2 खिलाड़ियों का नाम निकलकर सामने आ रहा है, जिनके करियर पर संकट के बादल छा रहे हैं. अगर ये खिलाड़ी अपना ऐसा ही फॉर्म जारी रखते हैं तो गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को टीम में बदलाव को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है. आइए आपको भी बताते हैं इन 2 खिलाड़ियों के बारे में…
संजू की फॉर्म बनी टीम के लिए चिंता
टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का फॉर्म इस समय टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा रहा है. टी20 विश्व कप से पहले भी संजू का बल्ला खामोश था और विश्व कप के बाद खेले गए अभी तक 3 मैचों में भी वही सिलसिला जारी है. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वो महज 5 रन बना पाए तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भी वो अपनी पारी को एक रन से आगे नहीं बढ़ा पाए. बेंच पर बैठे वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में अपनी जगह पाने को बेताब बैठे हैं. संजू का ये प्रदर्शन उनको जल्द ही प्लेइंग 11 से बाहर कर सकता है.
उपकप्तान का खराब फॉर्म
नए मिशन पर निकली टीम इंडिया में उपकप्तानी की जिम्मेदारी इस बार तिलक वर्मा को सौंपी गई है लेकिन उनका बल्ला शांत ही रहा है. उन्होंने कुछ रन तो जरूर बनाए हैं लेकिन स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 21 गेंदों में 19 रन बनाए तो वहीं दूसरे में उन्होंने 46 गेंदों में 55 रन बनाए. वो टी20 क्रिकेट में लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 13 गेंदों में 13 रन बनाए. उनको इस सीरीज में खुद को साबित करना ही होगा नहीं तो कड़े सवाल खड़े होने तय हैं.
ये भी पढ़िए- पहले मैच की तरह दूसरा टी20 भी हो जाएगा रद्द? मैनचेस्टर से आई फैंस के लिए बुरी खबर! जानें मौसम का हाल
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines