एक ही समय पर नहीं होंगे सभी मैच, नोट कर लीजिए टाइमिंग, कहीं छूट न जाए IND vs ENG टी20 सीरीज का रोमांच

IND vs ENG T20I Match timings: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से सीरीज खेलने के लिए उतर रही है. इंग्लैंड में सीरीज होने के चलते इस बार फैंस बदले समय पर सीरीज का लाइव टेलीकास्ट देखेंगे. आइए आपको बताते हैं कि इस सीरीज के सभी मैच किस समय पर शुरू होंगे.

AI Generated Image

AI Generated Image

IND vs ENG T20I Match timings: टीम इंडिया 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरने जा रही है. आयरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद अब टीम इंडिया के पास इस सीरीज में वापसी करने का शानदार मौका होगा. श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान टीम इंडिया के साथ अपनी पहली सीरीज जीत हासिल करना चाहेंगे. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है तो ऐसे में मैच शुरू होने के समय में बदलाव हुआ है. इस सीरीज के सभी मुकाबले एक ही समय पर नहीं होंगे. ऐसे में आप भी नोट कर लीजिए हर एक मैच का समय ताकि आप से इस सीरीज का रोमांच छूट न जाए.

विज्ञापन

2 समय पर होंगे टी20 सीरीज के मुकाबले

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली टी20 सीरीज में 5 मैच खेले जाएंगे, जो कि 2 समय पर होंगे. भारतीय समय के अनुसार सीरीज के 3 मैच रात 10 बजे से शुरू होंगे तो वहीं 2 मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे. सीरीज का पहला, तीसरा और चौथा मैच डे नाइट होगा जो कि भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से शुरू होगा. इसके अलावा दूसरा और पांचवां टी20 मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

विज्ञापन

किस चैनल पर होगी IND vs ENG T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग? 

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज को लाइव टेलीकास्ट करने के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर देखने के लिए फैंस को सोनी स्पोर्ट्स चैनल का रुख करना होगा तो वहीं ओटीटी पर इसको देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. 

IND vs ENG T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखदिनसमय (भारतीय समय)स्थान
पहला टी201 जुलाई 2026बुधवाररात 10:00 बजेरिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
दूसरा टी204 जुलाई 2026शनिवारशाम 7:00 बजेएमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तीसरा टी207 जुलाई 2026मंगलवाररात 10:00 बजेट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
चौथा टी209 जुलाई 2026गुरुवाररात 10:00 बजेकाउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
पांचवां टी2011 जुलाई 2026शनिवारशाम 7:00 बजेद रोज़ बाउल, साउथैम्प्टन

ये भी पढ़िए- इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! दिग्गज सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ