IND vs ENG: ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक किसे मिलेगी टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में जगह ? जानें कप्तान रोहित शर्मा का जवाब

IND vs ENG Rohit Sharma Rishabh Pant

IND vs ENG Rohit Sharma Rishabh Pant

T20 World Cup 2022 IND vs ENG: टीम इंडिया टी 20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में 10 नवंबर को इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। लेकिन इस अहम मुकाबले भारतीय टीम में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी इसे लेकर अभी भी असमंजस्य की स्थिति बनीं हुई है। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में आ गए हैं ऐसें में टॉप 11 खिलाड़ियों का चयन करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं इसे लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

हम पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगे

रोहित शर्मा ने मीडिया से बात की और कहा कि हम सेमीफाइनल मैच में पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगे। कप्तान हिट मैन ने कहा, ‘निश्चित रूप से यह हमारे लिए वह करने का अवसर है जो हम चाहते थे। हमने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और हम जो कर रहे हैं उस पर टिके रहने की जरूरत है। अब तक हम जो कर रहे हैं उस पर भरोसा करें। यह बल्ले और गेंद के बीच की प्रतियोगिता है. नॉकआउट खेल महत्वपूर्ण हैं।

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में किसे मिलेग प्लेइंग इलेवन में जगह?

सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि टीम दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में किसे खिलाएगी। दिनेश कार्तिक ने अब तक 4 मैच खेले हैं हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा हैं वहीं ऋषभ पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका दिया गया था लेकिन वहां पर उन्होंने सिर्फ 1 ही रन बनाया।

वहीं इस सवाल पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ‘जिम्बाब्वे मैच से पहले हमें नहीं पता था कि हमारा सेमीफाइनल किससे होगा। ऋषभ ने इस टूर में गैर आधिकारिक अभ्यास मैच के अलावा कोई मैच नहीं खेला था, ऐसे में हम उसे एक मैच देना चाहते थे। हमने सोचा कि अगर हमे बाएं हाथ के बल्लेबाज की आवश्यकता होगी तो पंत को जिम्बांब्वे के खिलाफ उतारा था। अगले मैच के लिए दोनों विकेटकीपर उपलब्ध हैं। कल ही फैसला करेंगे कि दोनों में से कौन खेलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ