T20 World Cup 2022 IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए भारतीय टीम एडिलेड पहुंच गई हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच नॉकआउट मैच 10 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा। वहीं रोहित शर्मा एंड कंपनी आज के दिन अपने डे ऑफ पर रहेगी।
निर्णायक मुकाबले के लिए अभ्यास मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा और मैच के शुरू होने तक निरंतर अंतराल पर अलग-अलग खिलाड़ियों द्वारा अभ्यास किया जाएगा। प्रेक्टिस सेशन के दौरान ही इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों के कप्तान प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: अंग्रेजों के खिलाफ कार्तिक को बिठा देना? पूर्व कोच ने चुन ली सेमीफाइनल की टीम
फैंस ने भोपूं बजाकर किया स्वागत
भारतीय टीम के एडिलेड स्थित होटल पहुंचने का वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में एक- एक करके टीम के खिलाड़ियों को बस से उतरते हुए दिखाया गया हैं। वीडियो में विराट कोहली अपने स्वैग में नजर आते हैं वहीं अर्शदीप सिंह कैमरे की ओर देखकर सलाम ठोकते हैं। वीडियो में भारतीय टीम का एक फैन भी नजर आ रहा है जो कि भोपूं बजाकर टीम का स्वागत कर रहा हैं। वहीं खिलाड़ी भी उसे देखकर नमस्ते करते नज़र आ रहे हैं।
भारतीय टीम टॉप पर
बता दें कि अब तक टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला है और लीग स्टेज में 5 में से 4 मैच जीते हैं। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही दमदार फॉर्म में चल रही हैं हालांकि इंग्लैंड से भी भारत को सतर्क रहने की जरूरत है। वो एक मजबूत टीम हैं और बेहतरीन प्रदर्शन करके सेमीफाइनल तक पहुंची हैं।
अभी पढ़ें – कहां से हो…? पाकिस्तान से…वो कहां है? इंजमाम के भतीजे Imam-ul-Haq ने दिया मजेदार जवाब
दोनों टीमों ने टी 20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने 2 और इंग्लैंड ने एक मैच में जीत दर्ज की है। 2007 वर्ल्ड में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की थी। 2009 में भारतीय टीम को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
55 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
56 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines