IND vs ENG: अंग्रेजों के खिलाफ कार्तिक को बिठा देना? पूर्व कोच ने चुन ली सेमीफाइनल की टीम
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में भारत सेमीफाइल में पहुंच गया है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। यह मैच एडिलेड में शुक्रवार को खेला जाएगा। मैच से पहले ये चर्चा शुरु हो गई है कि ‘फिनिशर’ दिनेश कार्तिक को मौका मिलेगा या फिर रोहित शर्मा पंत के साथ ही जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक के रन नहीं हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने चार मैचों में 4.66 की औसत से सिर्फ 14 रन बनाए हैं। उनकी खराब फॉर्म के कारण टीम में उनकी जगह को लेकर भारतीय प्रशंसकों में असंतोष बढ़ रहा है।
अभी पढ़ें – IND vs ENG, T20 WC Semifinal: अंग्रेजों से लगान वसूलने के लिए टीम इंडिया पहुंची एडिलेड, देखें वीडियो
रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में, ऋषभ पंत को कार्तिक के स्थान पर खेलने का मौका दिया गया था, लेकिन 25 वर्षीय पंत ने मात्र 3 रन बनाया। अब ऐसा माना जा रहा है कि सेमीफाइनल की प्लेइंग इलेवन में शायद दिनेश कार्तिक को जगह नहीं मिलेगी। इस मुद्दे पर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी पंत का ही नाम लिया है।
इस बीच, भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पंत का समर्थन किया, उन्हें पंत को ‘एक्स-फैक्टर’ कहा। रवि शास्त्री ने कहा कि दिनेश एक प्यारा टीम खिलाड़ी है। लेकिन जब इंग्लैंड या न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल की बात आती है, तो उनके आक्रमण को देखकर, मुझे लगता है कि आपको एक मजबूत बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है। इंग्लैंड का अटैक शानदार है उनके पास दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। आपको अपनी टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत होगी। अंत के ओवरों में पंत तेजी से बल्लेबाजी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा किया है। सेमीफाइनल में वो टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकता है। आगे बताते हुए, शास्त्री ने एडिलेड ओवल में खेलने की परिस्थितियों के बारे में बात की, जहां सेमीफाइनल खेला जाएगा। शास्त्री ने कहा कि आप एडिलेड में खेल रहे हैं, शॉर्ट बाउंड्री स्क्वायर, एक और कारण है कि इंग्लैंड के हमले को बाधित करने के लिए एक बाएं हाथ का खिलाड़ी होना चाहिए। यदि आपके पास बहुत से दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं, तो इससे गेंदबाद कंफर्टेबल हो जाता है। इंग्लैंड के पास एक अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: