हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: सरफराज खान को क्यों मिली टीम इंडिया में एंट्री? क्या रहे सेलेक्शन के प्रमुख कारण

Sarfaraz Khan Team India Selection Reasons: सरफराज खान को टीम इंडिया में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के स्क्वॉड में चुना गया है। आखिर इसके कारण क्या रहे:-

विज्ञापन
IND vs ENG Sarfaraz Khan Team India Selection Main Reason (Image- News24)

Sarfaraz Khan Team India Selection Reasons: भारतीय टीम में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सरफराज खान को जगह मिल गई है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए सरफराज को बतौर केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। लेकिन क्या यही सिर्फ एक कारण है कि सरफराज की टीम इंडिया में एंट्री हुई है। इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं लेकिन उन्हें चुना नहीं गया। वह लगातार घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करते आए हैं। रणजी 2021-22 सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए हाल ही में उन्हें बीसीसीआई द्वारा अवॉर्ड भी दिया गया था।

अब कई सारे फैंस जानना चाह रहे होंगे कि आखिर ऐसे क्या कारण हैं कि अब सरफराज खान को टीम इंडिया में चुना गया। ऐसे कई बिंदु हैं कि अब टीम मैनेजमेंट को उनकी याद आई है। सरफराज का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब पहली बार उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिली है। आइए तो जानते हैं उनके सेलेक्शन के क्या प्रमुख कारण रहे:-

टीम इंडिया का मध्यक्रम कमजोर

आपको बता दें कि भारतीय टीम में विराट कोहली पहले से ही दो टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इन फॉर्म केएल राहुल और रवींद्र जडेजा भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में भारत को उस तरह के बल्लेबाज की जरूरत है जो फॉर्म में हो और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना सके। इस कारण सरफराज को इस स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

सरफराज के व्यवहार में बदलाव

वहीं पिछले कुछ महीनों में सरफराज खान के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला है। पहले वह अक्सर कुछ ना कुछ ऐसे बयान देते थे जो शायद बोर्ड या सेलेक्टर्स को रास नहीं आते थे। वहीं सेलिब्रेशन के दौरान कई बार उनके उंगली दिखाने वाले रवैये को भी निगेटिव तौर पर लिया जाता था। यही कारण है कि अब सरफराज खान का रवैया बदला तो सेलेक्टर्स की नजरें उनके फॉर्म पर पड़ी है।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन

सरफराज खान ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए कमाल की बल्लेबाजी की है। वैसे तो पिछले कुछ सालों रेड बॉल क्रिकेट के घरेलू सर्किट में सरफराज चमके हैं। लेकिन इंडिया ए के लिए भी उन्होंने कमाल किया है। इस प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा है। सरफराज खान ने चार पारियों में 96, 4, 55 और 161 रनों की पारियां खेली। इसी कारण उनको टीम इंडिया में एंट्री मिली है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘अब तो भाई चल पड़ी…,’ टीम इंडिया में एंट्री के बाद सरफराज खान ने किया खास पोस्ट

यह भी पढ़ें- सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री, जानें कैसा है रिकॉर्ड

विज्ञापन

(Xanax Online)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola