Sarfaraz Khan Team India Selection First Reaction: भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में सालों से सरफराज खान ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अक्सर उनको टीम इंडिया में सेलेक्ट करने की मांग उठती थी। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से रवींद्र जडेजा और केएल राहुल बाहर हो गए हैं। ऐसे में सरफराज खान को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। सरफराज के साथ वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को भी टीम इंडिया में जगह मिली है। अब इसको लेकर सरफराज ने खुशी जाहिर की है और इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया है।
सरफराज खान का पहला रिएक्शन
सरफराज खान ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं। सूर्यकुमार यादव ने उन्हें टीम में चयन की शुभकामनाएं दीं और इसकी स्टोरी उन्होंने शेयर की। उसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर की और चक दे इंडिया के फेमस सॉन्ग ‘अब तो भाई चल पड़ी अपनी यह नांव है…’ (Badal Pe Paon hai, Chak De India) के साथ स्टोरी लगाई है।
Sarfaraz khan Instagram Story
इसके अलावा सरफराज ने टीम इंडिया के नए स्क्वॉड के नामों की फोटो शेयर की और इसमें भारतीय तिरंगे व हार्ट इमोजी के साथ अगली स्टोरी पोस्ट की। वहीं सरफराज खान के पिता नौशाद खान ने भी वीडियो शेयर कर अपना पहला रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि सरफराज को हाल ही में बीसीसीआई के अवॉर्ड शो में बेस्ट डोमेस्टिक क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया गया था।
https://twitter.com/TheKohlisthetic/status/1751944031897329711
डेब्यू का भी मिल सकता है मौका
सरफराज खान के सेलेक्शन से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो चुकी है। फैंस इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। अब उनके सेलेक्शन के बाद इस बात को भी लगभग तय माना जा रहा है कि वह वाइजैग टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि केएल राहुल अब टीम से बाहर हो गए हैं। वह प्लेइंग 11 में नहीं हैं तो उनकी जगह सरफराज शामिल हो सकते हैं। हालांकि, रजत पाटीदार भी इस कंटेंडरशिप में हैं। अब देखना होगा कि दोनों में से किसी एक को मौका मिलता है या फिर दोनों खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान की लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में एंट्री, खतरे में पड़ी 2 खिलाड़ियों की जगह
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कौन हैं सौरभ कुमार? सरफराज खान के साथ टीम इंडिया में मिली एंट्री
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines