India vs England, Ravindra Jadeja And Ravichandran Ashwin: भारत के दो स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी सालों से भारतीय टीम के लिए कमाल करती आ रही है। इस जोड़ी ने अब टीम इंडिया के दो दिग्गजों की जोड़ी को पीछे छोड़ा और भारत की नंबर 1 जोड़ी बन गई है। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने 502 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ और हरभजन-कुंबले की मशहूर जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है।
इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर ढेर
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का गुरुवार को आगाज हुआ। हैदराबाद टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी की और इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने बैजबॉल की झलक दिखाई और तेज तर्रार शुरुआत की। तेज गेंदबाज बेअसर दिख रही थे कि तब स्पिनर्स ने जिम्मा संभाला। अश्विन और जडेजा ने आते ही 5 रन के अंदर इंग्लैंड को तीन झटके दे दिए। इसी के साथ इस जोड़ी ने एकसाथ टेस्ट क्रिकेट में 502 विकेट पूरे कर लिए।
भारत की सबसे सफल टेस्ट जोड़ी
रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने एकसाथ टेस्ट क्रिकेट में 503 विकेट अभी तक (इंग्लैंड के 3 विकेट गिरने तक) पूरे कर लिए हैं। हैदराबाद टेस्ट जारी है और यह आंकड़ा और भी आगे जा सकता है। इससे पहले भारत की सबसे सफल जोड़ी थी हरभजन सिंह और अनिल कुंबले की जिन्होंने 501 विकेट एकसाथ लिए थे। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने अब 501 का आंकड़ा पार करते हुए 502 का मैजिक फिगर छू लिया है। इस जोड़ी में अभी तक अश्विन ने 276 और जडेजा ने 227 विकेट लिए हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाली जोड़ी
- रवींद्र जडेजा-रविचंद्रन अश्विन: 503 विकेट (अभी तक)
- अनिल कुंबले-हरभजन सिंह: 501 विकेट
- हरभजन सिंह-जहीर खान: 474 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन-उमेश यादव: 431 विकेट
- अनिल कुंबले-जवागल श्रीनाथ: 412 विकेट
यह भी पढ़ें- IND vs ENG 1st Test Live Update : पहले सेशन का खेल खत्म, रूट-बेयरस्टो क्रीज पर
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा एक जीत से MS Dhoni को छोड़ देंगे पीछे, क्या है वो खास रिकॉर्ड?
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
29 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines