Ravindra Jadeja Exposed: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के हिस्सा हैं। जडेजा ने सीरीज का पहला मुकाबला खेला और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया। हालांकि फिर भी टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हो सकी। हैदराबाद टेस्ट मैच मुकाबले के दौरान ही जडेजा को रन लेने के दौरान चोट लग गई। इस कारण से खिलाड़ी को दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा। अभी तीसरे टेस्ट में जडेजा की वापसी की चर्चा चल ही रही थी कि रवींद्र जडेजा को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद किसी और में नहीं बल्कि जडेजा के घर में ही शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें;- IND vs ENG: BCCI ने बताया स्क्वाड जारी करने में क्यों हो रही देरी, विराट कोहली नहीं है कारण
वर्षों से बातचीत नहीं करते हैं बाप-बेटे
रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने बल्लेबाज को लेकर काफी चौंकाने वाला बयान दिया है। अपने प्रदर्शन से पूरे देश को खुश करने वाले खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का रिश्ता अपने पिता के साथ ही अच्छा नहीं है। जडेजा और उनके पिता के बीच वर्षों से बातचीत भी नहीं हो रही है। अनिरुद्ध ना ही तो जडेजा से बातचीत करते हैं और ना ही अपनी बहु से। ऐसे नें सोचने वाली बात है कि जडेजा के घर इतना कलेश क्यों और कब से हो रहा है। जडेजा के पिता ने खुद इस बात की जानकारी मीडिया को दी और जडेजा और उनकी पत्नी की पोल खोली है।
https://twitter.com/Politics_2022_/status/1755830729542599102
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर का तीसरे टेस्ट मैच से कट सकता है पत्ता, Playing 11 में किसकी होगी एंट्री?
जडेजा के पिता ने क्या कहा
रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध जडेजा ने मीडिया से बात करते हुए पूरी कहानी बताई है। अनिरुद्ध ने बताया कि उनका बेटा रवींद्र जडेजा वर्षों से उनके टच में नहीं है। अनिरुद्ध अकेले ही जामनगर में 2 बीएचके के फ्लैट में रहते हैं। एक समय था, जब ऑलराउंडर खिलाड़ी भी इसी फ्लैट में अपने पिता के साथ रहा करते थे, लेकिन अब अनिरुद्ध अकेले ही इस फ्लैट में रहकर 20 हजार के पेंशन से अपना गुजारा करते हैं। जडेजा के पिता ने कहा कि जब से रवींद्र की शादी हुई, उस समय अगले 2-3 महीने तो ठीक चला, लेकिन उसके बाद जडेजा की फितरत बदलने लगी। उनकी पत्नी रीवा सोलंकी ने पता नहीं मेरे बेटे पर क्या जादू कर दिया कि मेरा बेटा मुझसे ही बात नहीं करने लगा।
https://twitter.com/kurukureter/status/1755855308474204229
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट कोहली के बिना आखिर टेस्ट क्रिकेट क्यों है अधूरा? देखें कुछ खास मोमेंट्स
‘जडेजा की पत्नी ने तोड़ा रिश्ता’
अनिरुद्ध ने कहा कि करीब 5 साल से हम दोनों के बीच रिश्ता नहीं है। ना ही वह हमें फोन करते हैं और ना ही हम उन्हें फोन करते हैं। शादी के बाद मेरा बेटा पूरी तरह से बदल गया है। वह अपनी पत्नी की बात पर चलने लगा है, इस कारण से वह मुझसे भी टूट गया है। उनके पिता ने आगे कहा कि अच्छा होता मैं अपने बेटे को क्रिकेटर नहीं बनाता। अच्छा होता मैं अपने बेटे की शादी नहीं कराता, तो आज मुझे ये दिन देखने को नहीं मिलता। इससे साफ है कि जडेजा और उनके पिता के बीच रिश्ता खत्म हो गया है। पिता ने इसके पीछे जडेजा की पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
11 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
53 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines