India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है और इस सीरीज के पहले से ही टीम इंडिया अपने कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से परेशान है। मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम से बाहर हैं और उनके एंकल में दिक्कत है जिसके लिए उन्हें विदेश जाने की भी डॉक्टर्स ने सलाह दी है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा जो हैदराबाद टेस्ट में खेले थे और गेंद व बल्ले दोनों से कमाल किया था वह चोटिल होकर बाहर हैं। जडेजा हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर हो गए हैं और एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं। अब उनको लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट में भी उनकी वापसी मुश्किल है।
4 से 8 हफ्ते का लगता है समय!
क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट की मानें तो रवींद्र जडेजा हैम्स्ट्रिंग इंजरी से रिकवर कर रहे हैं और उन्हें अधिक टाइम भी लग सकता है। आमतौर पर हैमस्ट्रिंग इंजरी सही होने में 4 से 8 हफ्ते लग सकते हैं। यानी अगर ऐसा हुआ तो 15 फरवरी से राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट से भी जडेजा बाहर हो सकते हैं। इसके बाद उम्मीद होगी कि जडेजा 23 फरवरी से रांची में होने वाले चौथे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे। फिलहाल बीसीसीआई द्वारा दिए गए अपडेट में यही जानकारी मिली है कि रवींद्र जडेजा सिर्फ दूसरे टेस्ट से ही बाहर हैं। इसके अलावा विराट कोहली को लेकर भी अभी कोई अपडेट नहीं मिला है।
विराट कोहली पर सस्पेंस
आपको बता दें कि विराट कोहली ने पर्सनल रीजन का हवाला देते हुए पहले दो टेस्ट मैच से अपना नाम वापस लिया था। उनको लेकर बीसीसीआई की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई थी और कहा गया था कि वह इस पर प्राइवेसी रखना चाहते हैं। वहीं इसको लेकर अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है कि विराट तीसरे मैच में वापसी करते हैं या नहीं। बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि विराट की मां की तबीयत सही नहीं है और इसी कारण वह नहीं खेल रहे हैं। लेकिन उनके भाई विकास कोहली ने इन बातों को नकारते हुए अफवाह बताया था। क्रिकबज ने इस रिपोर्ट में बताया कि विराट अभी देश के बाहर हैं।
मुश्किल में फंसी टीम इंडिया
कुल मिलाकर टीम इंडिया इस वक्त मुश्किलों में फंसी है। केएल राहुल भी विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर हैं। ऐसे में टीम शुक्रवार से होने वाले मुकाबले में अपने युवा खिलाड़ियों की दम पर उतरने वाली है। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत जैसे युवाओं पर टीम की जिम्मेदारी होगी। हालांकि, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह का अनुभव टीम के काम आ सकता है। पर हैदराबाद टेस्ट में मिली हार के बाद टीम को वाइजैग में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विशाखापट्टनम में जीत पाएगा इंग्लैंड या भारत करेगा वापसी, कैसे देखें फ्री में लाइव मैच
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करेंगे 2 खिलाड़ी, मैच से एक दिन पहले हुआ पक्का!
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
55 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines