हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज दूसरे टेस्ट से होंगे बाहर! रोहित शर्मा को पूर्व क्रिकेटर की सलाह

Mohammad Siraj, India vs England 2nd Test: विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह किसी बल्लेबाज को खिलाने की सलाह मिली है।

विज्ञापन
Mohammad Siraj IND vs ENG Rajkot Test Day 4 Plans (Image- X)

India vs England 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई है। अब विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की नजर वापसी करने पर है। इस टेस्ट मैच से पहले एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कप्तान रोहित शर्मा को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज की जगह नहीं बनती है और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाना चाहिए। कई भारतीय क्रिकेट फैंस को यह सलाह बेतुकी लग सकती है लेकिन इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट में ऐसी ही प्लानिंग अपनाई थी और सिर्फ एक तेज गेंदबाज को खिलाया था।

पूर्व क्रिकेटर की रोहित को सलाह

जियो सिनेमा पर क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में पार्थिव पटेल ने कहा कि आपने पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज का उपयोग केवल 6-7 ओवरों के लिए किया थ। रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट मैच से पहले बताया था कि अक्षर पटेल अपनी बल्लेबाजी करने की क्षमताओं के चलते कुलदीप यादव से पहले खेले हैं। अगर आप सिराज को ज्यादा उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं शामिल करते। वहीं कई क्रिकेट पंडितों का कहना है कि सिराज की जगह एक अतिरिक्त स्पिनर को भी मौका दिया जा सकता है।

सिराज की जगह किसे खिलाएं

पूर्व क्रिकेटर की राय थी कि जब टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज का उपयोग केवल 6 या 7 ओवरों के लिए करते हैं तो इसका मतलब है कि आप सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरे हैं। जबकि, आप 11वें खिलाड़ी के उपयोग के लिए एक बल्लेबाज को टीम में खिला सकते हैं। जिससे टीम की बैटिंग क्षमता में गहराई बढ़ेगी और बॉलिंग में भी कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन

टीम की बल्लेबाजी लाइनअप होगी मजबूत

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में एक तेज गेंदबाज और चार स्पिनर्स का उपयोग किया था। इंग्लिश टीम से सीख लेते हुए भारत सिराज की जगह पर स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दे सकती है। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के टीम से बाहर होने के बाद भारत ने वॉशिंगटन सुंदर, सरफराज खान और सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया है।

‘किसी को खिलाने का कोई मतलब नहीं’

पार्थिव पटेल ने कहा कि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके पास रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के रूप में तीन स्पिन गेंदबाज होंगे और अतिरिक्त बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि अगर उनसे केवल 7 ओवर डलवाते हैं तो किसी को खिलाड़ी का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन

सिराज को नहीं मिली ज्यादा गेंदबाजी

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ज्यादा गेंदबाजी नहीं मिली थी। पहली पारी में सिराज ने 4 ओवर की गेंदबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 28 रन खर्च किए थे। उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। वहीं दूसरी पारी में सिराज ने 7 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें 22 रन खर्च किए थे। दोनों पारी में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें- Who is Raj Limbani: भारत को मिला नया ‘Swing Master’; कौन हैं राज लिंबानी, U19 वर्ल्ड कप में मचाया धमाल

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mayank Agarwal Health Update: कब तक नहीं बोल पाएंगे मयंक अग्रवाल? अगले मैच से भी बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola