नई दिल्ली: भारतीय टीम को इंग्लैंड से टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने तूफान मचाते हुए 16 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी। इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इमोशनल हो गए। डगआउट में बैठे रोहित को कोच राहुल द्रविड़ हौसला देते नजर आए।
अभी पढ़ें – T20 world cup 2022 Final: मेलबर्न से आई बुरी खबर, टूट सकता है करोड़ों फैंस का दिल, ये है बड़ी वजह
राहुल द्रविड़ ने थपथपाई पीठ
इंग्लैंड की पारी खत्म होने के बाद कोच राहुल द्रविड़ कप्तान रोहित शर्मा के पास बैठे थे। दोनों की आंखें लाल थीं, इतने में राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए उठे तो उन्होंने निराश हो रहे रोहित के कंधे पर हाथ रखकर हौसला दिया। उन्होंने रोहित की पीठ थपथपाई और फिर आगे चले गए। इसके बाद रोहित ने गर्दन झुका ली। कोच ने ऋषभ पंत की पीठ थपथपाते हुए उन्हें भी हौसला दिया। इसके बाद रोहित पंत से निराशाजनक भाव में कुछ कहते नजर आए। टीम इंडिया के खिलाड़ी और कोच का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1590671616014692355
कप्तान ने दिया ये बयान
कप्तान रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा- आज जो हुआ, उससे मैं बेहद निराश हूं। हमने उस स्कोर को हासिल करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाजी में हमने निराश किया। ये इस तरह का विकेट नहीं था जिस पर 169 रन का स्कोर 16 ओवर में चेज किया जाता।
रोहित ने कहा, हम गेंद से सही नहीं थे। उन्होंने ये भी कहा कि नॉकआउट मैचों में प्रैशर हैंडल न कर हार की एक बड़ी वजह है। उन्होंने कहा, यह नॉकआउट मैचों में दबाव को न संभाल पाने के बारे में है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
17 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines