---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs ENG: झुकी गर्दन-निराश चेहरा, राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के कंधे पर रखकर बढ़ाया हौसला, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारतीय टीम को इंग्लैंड से टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने तूफान मचाते हुए 16 ओवर में ही […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय टीम को इंग्लैंड से टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने तूफान मचाते हुए 16 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी। इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इमोशनल हो गए। डगआउट में बैठे रोहित को कोच राहुल द्रविड़ हौसला देते नजर आए।

अभी पढ़ें T20 world cup 2022 Final: मेलबर्न से आई बुरी खबर, टूट सकता है करोड़ों फैंस का दिल, ये है बड़ी वजह

---विज्ञापन---

राहुल द्रविड़ ने थपथपाई पीठ

इंग्लैंड की पारी खत्म होने के बाद कोच राहुल द्रविड़ कप्तान रोहित शर्मा के पास बैठे थे। दोनों की आंखें लाल थीं, इतने में राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए उठे तो उन्होंने निराश हो रहे रोहित के कंधे पर हाथ रखकर हौसला दिया। उन्होंने रोहित की पीठ थपथपाई और फिर आगे चले गए। इसके बाद रोहित ने गर्दन झुका ली। कोच ने ऋषभ पंत की पीठ थपथपाते हुए उन्हें भी हौसला दिया। इसके बाद रोहित पंत से निराशाजनक भाव में कुछ कहते नजर आए। टीम इंडिया के खिलाड़ी और कोच का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

कप्तान ने दिया ये बयान

कप्तान रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा- आज जो हुआ, उससे मैं बेहद निराश हूं। हमने उस स्कोर को हासिल करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाजी में हमने निराश किया। ये इस तरह का विकेट नहीं था जिस पर 169 रन का स्कोर 16 ओवर में चेज किया जाता।

अभी पढ़ें PAK vs ENG: 30 साल बाद पाकिस्तान के पास इतिहास दोहराने का मौका, इंग्लैंड के आंकड़े देख टेंशन में आए बाबर आजम

---विज्ञापन---

रोहित ने कहा, हम गेंद से सही नहीं थे। उन्होंने ये भी कहा कि नॉकआउट मैचों में प्रैशर हैंडल न कर हार की एक बड़ी वजह है। उन्होंने कहा, यह नॉकआउट मैचों में दबाव को न संभाल पाने के बारे में है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 10, 2022 09:42 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola