IND vs ENG: हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वह वर्ल्ड कप 2023 का अहम मुकाबला नहीं खेल पाए थे। अब इंग्लैंड के खिलाफ भी वह नहीं खेल पाएंगे। पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव को बैक किया और कहा कि, जब तक हार्दिक फिट नहीं होते हैं सूर्यकुमार यादव को बैक किया जाता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि, जब तक हार्दिक टीम में नहीं आते हैं सूर्या के पास मौका भी है खुद को वनडे क्रिकेट में फिर से साबित करने का।
दरअसल हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी। शमी ने तो पांच विकेट लिए थे पर सूर्या 2 रन बनाकर ही रनआउट हो गए थे। पर इंग्लैंड के खिलाफ भी अब शायद टीम मैनेजमेंट ने फैसला कर लिया है कि सूर्या ही मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे। गेंदबाजी लाइनअप में कोई बदलाव होता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि लखनऊ की पिच स्पिनर्स की मददगार मानी जाती है। ऐसे में अटकलें हैं कि तीन स्पिनर्स खेल सकते हैं। पर किसकी जगह अतिरिक्त स्पिनर आएगा यह बड़ा सवाल है। मोहम्मद सिराज आपके मेन स्ट्राइक बॉलर हैं। मोहम्मद शमी पांच विकेट लेकर आए हैं।
यह भी पढ़ें:- रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, जीतकर भी कंगारू टीम को नहीं हुआ फायदा
क्या बोले केएल राहुल?
आपको बता दें कि केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की उपकप्तानी की थी। एक समय जब रोहित शर्मा मैदान से बाहर गए थे तो वह कप्तानी करते भी दिखे। अब इंग्लैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले कार्यवाहक उपकप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि,’हार्दिक हमारे लिए बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे। वहीं सूर्या को बिल्कुल मौका मिलेगा कि वह खुद को साबित कर पाएंगे। हमारा कॉन्फिडेंस सूर्या पर रहेगा जबतक हार्दिक नहीं आ जाते।’
टीम इंडिया की संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
यह भी पढ़ें:- ‘कोहली को गलत कहने के लिए मिले पैसे…,’ हरभजन सिंह के एक और पोस्ट ने मचाया बवाल
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
22 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines