हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: सच साबित हुई केविन पीटरसन की भविष्यवाणी, वायरल हो रहा पोस्ट

Kevin Pietersen Prediction India vs England 1st Test: केविन पीटरसन ने टेस्ट मैच के बारे में सटीक भविष्यवाणी की थी।

विज्ञापन
India vs England 1st Test: केविन पीटरसन ने पहले टेस्ट के चौथे दिन को लेकर भविष्यवाणी की थी।

Kevin Pietersen Prediction India vs England 1st Test: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। कल तक जो टेस्ट मैच भारत के पक्ष में नजर आ रहा था, टीम इंडिया को उसी में हार मिली। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने ये मैच चौथे दिन जीत लिया। खास बात यह है कि इस मैच के चौथे दिन रविवार को क्या होने वाला है, इसकी भविष्यवाणी इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने कर दी थी।

केविन पीटरसन का पाेस्ट वायरल

टीम इंडिया की हार के बाद केविन पीटरसन का एक पाेस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एक दिन पहले लिखा था- यह मैराथन है, स्प्रिंट नहीं। इंग्लैंड का सेशन बहुत लंबा है। अगर इंग्लैंड यह सेशन जीत जाता है तो यह टेस्ट जिंदा रहेगा। टेस्ट क्रिकेट के लिए मुझे उम्मीद है कि हम कल दोपहर यहां वापसी करेंगे, जब भारत के 7 विकेट गिर चुके होंगे और जीत के लिए 50 रन की जरूरत होगी।

पीटरसन का ये पोस्ट बिलकुल सही और सटीक साबित हुआ। टीम इंडिया के हाथ में 3 विकेट रहते लगभग 50 रन की ही जरूरत थी। भारतीय टीम का आठवां विकेट 176 रन पर श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। यहां से भी टीम इंडिया जीत हासिल कर सकती थी, लेकिन इसके बाद केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज आउट हो गए। इसके बाद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

फैंस का फूट रहा गुस्सा

भारतीय टीम की इस हार पर कई सवाल उठ रहे हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से फैंस निराश हैं। कप्तान रोहित शर्मा 39, यशस्वी जायसवाल 15, शुभमन गिल शून्य, केएल राहुल 22, अक्षर पटेल 17, श्रेयस अय्यर 13, रवींद्र जडेजा 2, केएस भरत 28, रविचंद्रन अश्विन 28 और मोहम्मद सिराज 12 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया 231 रन का टार्गेट भी हासिल नहीं कर सकी और इस मैच में उसे 28 रन से हार मिली। पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट  2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। देखना होगा कि भारतीय टीम इसमें कैसा प्रदर्शन करती है।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 10 इनिंग, 160 रन, 18 से कम का औसत! क्या बनती है शुभमन गिल की टेस्ट टीम में जगह?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola