
IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल का इंग्लैंड में हाल 'बेहाल', आखिर क्यों फेल हो रहा बल्लेबाज?
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतकर टीम इडिया सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। वहीं ओवल टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया की बेहद खराब शुरुआत रही है। पहली पारी में टीम इंडिया को पहले ही दिन 6 बड़े झटके लगे। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए।
सीरीज के पहले मैच में जायसवाल के बल्ले से शानदार शतक देखने को मिला था। इसके बाद उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया था, लेकिन फिर उनका बल्ला खामोश हो गया। ओवल टेस्ट के पहले दिन जायसवाल महज 2 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: