IND vs ENG: हार्दिक पांड्या की इंजरी से क्या खुल जाएगी अक्षर पटेल की किस्मत? रिप्लेसमेंट को लेकर सामने आया बड़ा बयान

IND vs ENG, Hardik Pandya Update: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और उपकप्तान हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले ओवर में ही बॉलिंग के दौरान चोटिल हो गए थे।

IND vs ENG Hardik Pandya Replacement Statement BCCI Official Reports Will Axar Patel get Chance World Cup 2023

Hardik Pandya, Axar Patel (Image Credit: twitter)

IND vs ENG, Hardik Pandya Update: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और उपकप्तान हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले ओवर में ही बॉलिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण फिर वह उस मैच में ना ही गेंदबाजी कर पाए और ना ही बल्लेबाजी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच से वह बाहर हो गए थे। अब जानकारी मिली है कि वह कम से कम दो और मुकाबले मिस कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनके लिगामेंट टीयर हुआ है जिसे सही होने में करीब दो हफ्ते लग सकते हैं। यानी वह इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी नहीं उतर पाएंगे।

विज्ञापन

दूसरी तरफ अक्षर पटेल जो पहले इस वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा थे लेकिन एशिया कप में चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे, पर अब वह फिट हो चुके हैं। वह टी20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल भी रहे हैं। पंजाब के खिलाफ उन्होंने अपनी टीम गुजरात के लिए 27 गेंदों पर 52 रन ठोकने के साथ कसी गेंदबाजी भी की थी। ऐसे में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या अगर हार्दिक की इंजरी सही नहीं होती तो क्या कुछ वक्त के लिए बोर्ड अक्षर पटेल को टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर ला सकता है। ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चाएं थीं, पर बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट बनाई और इसे खारिज कर दिया।

विज्ञापन

क्या रिप्लेसमेंट का होगा ऐलान?

टाइम्स ऑफ इंडिया की इस रिपोर्ट में बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि,’नितिन पटेल की अगुआई में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) स्थित मेडिकल टीम हार्दिक की देखरेख कर रही है। पर ताजा अपडेट के अनुसार उनकी इंजरी पहली अपडेट से ज्यादा गंभीर है।’ दरअसल पहले कहा गया था कि हार्दिक 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। पर ऐसा नहीं हो पाएगा शायद। इसको लेकर अधिकारी ने कहा कि,’हार्दिक के ग्रेड 1 का लिगामेंट टीयर हुआ है। इसे ठीक होने में कम से दो हफ्ते लगते हैं। जबतक चोट पूरी तरह सही नहीं होगी तो उन्हें रिलीज नहीं किया जाएगा।’ हार्दिक के यह चोट 19 अक्टूबर को लगी थी।

विज्ञापन

अधिकारी ने आगे बताया कि,’टीम मैनेजमेंट ने मेडिकल टीम से बात की है। हार्दिक को वापस लेने के लिए पूरी जोर आजमाइश की जा रही है। ऐसे में टीम हार्दिक की जगह फिलहाल कोई रिप्लेसमेंट नहीं लाना चाहती है। मैनेजमेंट हार्दिक के पूरी तरह फिट होने का इंतजार कर रहा है।’ अधिकारी ने अंत में कहा कि,’हार्दिक की कद कांठी में रिकवरी के लिए समय लगता है। इस स्थिति में वह इंजेक्शन लेकर टूर्नामेंट के अंत तक खेलने को तैयार हो सकते हैं अगर इंजरी पूरी तरह सही नहीं हुई।’ टीम इंडिया 29 अक्टूबर को इंग्लैंड से, 2 नवंबर को श्रीलंका से और 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। भारत का आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड के साथ होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ पहुंची और हार्दिक टीम के साथ नहीं थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ