IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के दौरे पर अपना डेब्यू कर सकते हैं. जिसके बाद वो 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के दौरान स्टार खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली है. वैभव अपने दम पर मैच को पलटने की कला जानते हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी अग्निपरीक्षा होगी. इंग्लिश बोर्ड 15 वर्षीय वैभव को टी-20 सीरीज के दौरान VVIP ट्रीटमेंट देने वाला है.
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान अलग चेंजिंग रूम प्रयोग करने वाले हैं. दरअसल आईसीसी और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के नियमों के मुताबिक अंडर 16 के खिलाड़ियों को अलग चेंजिंग रूम दिया जा सकता है. हालांकि आईपीएल 2026 के दौरान वैभव सभी के साथ ही चेंज करते हुए नजर आ रहे थे. ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ स्पेशल ट्रीटमेंट मिलने वाला है. मौजूदा समय में सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल के ही हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने भी अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है. बीसीसीआई इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर सूर्यवंशी के माता-पिता को भी भेज रही है. जिससे वैभव को माहौल को समझने का मौका मिले.
यहां पर देखें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | समय (भारतीय समयानुसार) | स्थान |
|---|---|---|---|
| पहला टी20 | 1 जुलाई | रात 10:00 बजे | डरहम |
| दूसरा टी20 | 4 जुलाई | शाम 7:00 बजे | स्ट्रैटफ़ोर्ड |
| तीसरा टी20 | 7 जुलाई | रात 10:00 बजे | वेस्ट ब्रिजफोर्ड |
| चौथा टी20 | 9 जुलाई | रात 10:00 बजे | ब्रिस्टल |
| पांचवां टी20 | 11 जुलाई | शाम 7:00 बजे | वेस्ट एंड |
ये भी पढ़ें: इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 7 बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ियों का बेंच पर बैठना लगभग पक्का
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें: आयरलैंड के खिलाफ पहले T20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, IPL के सुपरस्टार का नाम भी शामिल!
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
12 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
13 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines