IND vs ENG: बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. 14 जुलाई को होने वाले इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे होने वाली है. टीम इंडिया हर सीरीज से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां को और मजबूत कर रही है. जिसके कारण ही भारत की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के संभावित प्लेइंग 11 चुनी है. जिसमें स्टार खिलाड़ी को जगह नहीं दी है.
दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को कार्तिक ने नहीं दी जगह
टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज को जीतकर आ रही है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ही बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने वाले हैं. वहीं दिग्गज विराट कोहली लंबे समय की वापसी के बाद नंबर 3 पर ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. उपकप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर सभी की नजरें रहने वाली है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका एक बार फिर से केएल राहुल ही निभाने वाले हैं. दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन को कार्तिक ने अपनी प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है. वहीं तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे ही नजर आने वाले हैं.
स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका में अक्षर पटेल को ही दिनेश कार्तिक ने जगह नहीं दी. वहीं कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में कार्तिक ने चुना है. जिसके कारण ही उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को अपनी प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है. तेज गेंदबाजी की बात करें तो कार्तिक ने प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को रखा है. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और गूरनूर बरार को कार्तिक ने प्लेइंग 11 से बाहर ही रखा है. कृष्णा का टी-20 में प्रदर्शन ही उनके खिलाफ अब जा रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: पहले वनडे मैच में ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो, दबाव में होगी इंग्लैंड
दिनेश कार्तिक की चुनी हुई भारतीय प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल को प्लेइंग 11 चुनने में आ सकती है 2 परेशानी, वापसी को तैयार हैं कई स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
10 mins agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
2 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
10 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
11 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
11 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
12 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
13 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines