IND vs ENG: पहले वनडे मैच में ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो, दबाव में होगी इंग्लैंड

IND vs ENG: टीम इंडिया का दबदबा वनडे फॉर्मेट में अच्छा रहा है. टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत कर आ रही है. ऐसे में उसी फॉर्म को कप्तान शुभमन गिल आगे भी जारी रखना चाहेंगे. जिसके लिए 5 खिलाड़ियों को अहम योगदान देना होगा.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा. बर्मिंघम में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें टिकी हुई है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. जिसके लिए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर पूरी तैयारी कर रहे हैं. पहले वनडे मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए हीरो बन सकते हैं. इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड इंग्लिश सरजमीं पर अच्छा रहा है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

दिग्गज विराट कोहली भी लंबे समय के बाद ब्लू जर्सी में वापसी कर रहे हैं. आईपीएल 2026 के दौरान उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी. ऐसे में अगर वो इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखते हैं, तो टीम इंडिया के लिए जीत आसान हो जाएगी.  (Pic Credit- Virat Kohli Instagram) 

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी हाल के समय में लगातार रन बना रहे हैं. जिसके कारण ही वो टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बन कर उभरे हैं. राहुल डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करके टीम इंडिया को हारा हुआ मुकाबला जिता सकते हैं.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव4 / 6

स्पिनर कुलदीप यादव बीच के ओवरों में टीम इंडिया के लिए गेम पलट सकते हैं. टी-20 में टीम इंडिया के स्पिनरों ने निराश किया था. ऐसे में कुलदीप यादव की वापसी के बाद इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह5 / 6

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी. बुमराह शुरुआत में विकेट निकाल कर टीम इंडिया को मुकाबले में आगे कर सकते हैं. वहीं डेथ ओवरों में बुमराह बेहद खतरनाक साबित होते हैं.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)  

शुभमन गिल

शुभमन गिल 6 / 6

कप्तान शुभमन गिल बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ गिल ने रनों की बारिश की थी. अब उसी फॉर्म को वो अगर इंग्लैंड के खिलाफ जारी रखते हैं, तो टीम का पहला वनडे मुकाबला जीतना बहुत ही आसान हो जाएगा.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन