IND vs ENG: सदमे में हूं- निराश और आहत हूं...सेमीफाइनल में करारी हार के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया ये बयान
Edited By Pushpendra Sharma

T20 World Cup 2022 Semi Final IND vs ENG Hardik Pandya
Edited By Pushpendra Sharma

T20 World Cup 2022 Semi Final IND vs ENG Hardik Pandya
नई दिल्ली: ICC T20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट की हार के बाद करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। इस हार के बाद तूफानी बल्लेबाजी करने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी आहत हो गए। पांड्या ने अपने दिल की बात बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
Hardik Pandya ट्वीट कर कहा- सदमे में हूं। निराश हूं और आहत हूं… हम सभी के लिए इसे हार को लेना मुश्किल है। अपनी टीम के साथियों के लिए हार्दिक पांड्या ने कहा- हमने जो बॉन्ड बनाया है, उसका मैंने आनंद लिया है। हम हर कदम पर एक-दूसरे के लिए लड़े। हमारे सहयोगी स्टाफ़ को उनके अंतहीन समर्पण और महीनों की कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद।
अभी पढ़ें – T20 world cup 2022 Final: मेलबर्न से आई बुरी खबर, टूट सकता है करोड़ों फैंस का दिल, ये है बड़ी वजह
Devastated, gutted, hurt. Tough to take, for all of us. To my teammates, I’ve enjoyed the bond that we built – we fought for each other every step of the way. Thank you to our support staff for their endless dedication and hardwork for months on end. pic.twitter.com/HlVUC8BNq7
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 10, 2022
हार्दिक ने फैंस को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “हमारे प्रशंसकों के लिए जिन्होंने हर जगह हमारा समर्थन किया, हम हमेशा आभारी हैं। यह इस तरह होने का मतलब नहीं है, लेकिन हम लड़ते रहेंगे।” हार्दिक पांड्या ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने छह मैचों की पांच पारियों में 25.60 की औसत से 128 रन बनाए।
To our fans who backed us everywhere we went, we’re forever grateful. It wasn’t meant to be but we’ll reflect and keep fighting. (www.patchhawaii.org) 🇮🇳❤️ pic.twitter.com/smFBRuTd3J
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 10, 2022
इसमें वह अर्धशतक भी शामिल है जो उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया। पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 33 गेंदों में 4 चौके-5 छक्के ठोक 63 रन की आतिशी पारी खेली। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंद के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में आठ विकेट चटकाए। वह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (10 विकेट) के बाद टीम के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
बहरहाल, अब टीम इंडिया इस सदमे से उबरना चाहेगी। इंग्लैंड-पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गई हैं। कोई दोराय नहीं है कि 13 नवंबर को होने वाले इस मैच में रोमांच का नजारा हाई होगा। देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान 30 साल बाद इतिहास दोहराने में कामयाब होती है या इंग्लैंड कप ले जाती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: