IND vs ENG ODI World Cup 2023: भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल सके थे। हार्दिक के टीम में नहीं होने के कारण बल्लेबाजी में थोड़ी समस्या भी देखने को मिली थी। अगर रविंद्र जडेजा कोहली का साथ नहीं दे पाते तो, उनके बाद कोई भी ऑलराउंडर नहीं बचा था। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी को पांड्या की याद आ रही थी। इस कड़ी में बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पांड्या के रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ी बात बोल दी है।
रिप्लेसमेंट को लेकर कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट में एक बीसीसीआई के अधिकारी के हवाले से कहा गया कि, उनकी चोट गंभीर नहीं और अभी रिप्लेसमेंट जैसी चीजों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए एनसीए में भर्ती किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे और इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करेंगे। अधिकारी ने हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट को लेकर कहा कि पांड्या के पैर में सिर्फ मोच आई है। ऐसे में वह जल्द ही वापसी कर सकते हैं। पांड्या की रिप्लेसमेंट का सवाल ही नहीं उठता है।
ये भी पढें:- PAK vs AFG: पाकिस्तान की हार पर बाबर आजम को नसीम शाह की आई याद, ‘अगर वह होता तो…’ Watch Video
इंग्लैंड के खिलाफ पांड्या का खेलना जरूरी
बीसीसीआई द्वारा मिली जानकारी से फैंस और भारतीय क्रिकेट टीम ने राहत की सांस ली होगी। पांड्या का इंग्लैंड के खिलाफ खेलना काफी जरूरी है। अगर भारत इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहता है, तो सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का कर लेगा। इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम इस विश्व कप में लगातार छठी जीत दर्ज कर लेगी।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines