IND vs ENG: इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल रशीद ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए। इसी के साथ उनके नाम 350 इंटरनेशनल विकेट भी दर्ज हो गए। वह इंग्लैंड के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले 9वें गेंदबाज बने। इतना ही नहीं उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एक भारतीय दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया है।
आदिल रशीद का 250वां मैच
इस पारी से पहले रशीद के नाम 348 विकेट दर्ज थे। अपने 250वें इंटरनेशनल मैच में अंग्रेज स्पिनर ने 350 विकेट पूरे कर लिए। यह उनके लिए खास मौका साबित हुआ। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 19 टेस्ट में 60, 132 वनडे में 192 विकेट और 99 टी20 इंटरनेशनल में 98 विकेट लिए हैं। वह ग्रीम स्वान और मोईन अली के बाद यह आंकड़ा छूने वाले तीसरे इंग्लिश स्पिनर हैं।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: घातक खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, LSG के स्टार प्लेयर की हो गई टीम में एंट्री
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट
- जेम्स एंडरसन- 977 विकेट
- स्टुअर्ट ब्रॉड- 847 विकेट
- इयान बॉथम- 528 विकेट
- डैरेन गफ- 467 विके
- ग्रीम स्वान- 410 विकेट
- आर. विलिस- 405 विकेट
- एंड्रयू फ्लिंटाफ- 400 विकेट
- मोईन अली- 353 विकेट
- आदिल रशीद- 350 विकेट
यह भी पढ़ें:- विराट कोहली ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, वर्ल्ड कप में पहली बार ‘Duck’ पर हुए आउट
भारतीय दिग्गज को छोड़ा पीछे
अगर ओवरऑल बात करें तो 350 विकेट पूरे करते हुए आदिल रशीद ने भारत के पूर्व गेंदबाज और मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को पीछे छोड़ा है। अगरकर ने 349 विकेट अपने करियर में लिए थे। जबकि रशीद अब 350 विकेट के साथ उनसे ऊपर पहुंच गए हैं। इस मैच में आदिल की किफायती गेंदबाजी के कारण बीच के ओवर में भारतीय गेंदबाज तेजतर्रार रन नहीं बना सके। उन्होंने सेट रोहित शर्मा को 87 और फिर स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बना लिया।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
22 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, रोहित शर्मा भी लौटे पवेलियन
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines