---विज्ञापन---

IND vs ENG Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, स्पिनर या पेसर; विशाखापट्टनम की पिच पर किसे मिलेगा फायदा

India vs England 2nd Test Visakhapatnam Pitch Report: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। इस मैच में पिच का मिजाज कैसा होगा।

India vs England 2nd Test Pitch Report: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले Dr. YSR ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच भी चर्चा में है। हैदराबाद की पिच ने जिस तरह से टीम इंडिया को उसी के जाल में फंसा दिया था। अब उसके बाद वाइजैग की पिच को लेकर भी कई अटकलें लग रही हैं। हर कोई जानना चाहता है कि यहां बल्लेबाज या गेंदबाज, स्पिनर या पेसर किसे मदद मिलने वाली है। काफी हद तक इंग्लैंड ने एक दिन पहले अपनी प्लेइंग 11 के कॉम्बिनेशन से भी पिच के मिजाज को लेकर काफी कुछ संकेत दिए हैं।

कैसा होगा विशाखापट्टनम की पिच का मिजाज?

आमतौर पर विशाखापट्टनम की पिच को ट्रैडिशनल टेस्ट मैच की पिच माना जाता है। जिस तरह पहले टेस्ट मैच होते थे कि पहले तीन दिन बल्लेबाजों को फायदा मिलता था और चौथे व पांचवें दिन से गेंदबाज खासतौर से स्पिनर्स हावी हो जाते थे। अभी भी इस पिच को लेकर यही अनुमान है। माना जा रहा है कि यह पिच हैदराबाद जैसी टर्निंग पिच नहीं होगी। लेकिन यहां बल्लेबाजों व गेंदबाजों को समान मौके मिल सकते हैं। यानी चौथे व पांचवें दिन स्पिनर्स हावी हो सकते हैं। बाद में बल्लेबाजी करना यानी चौथी पारी में खेलने वाली टीम मुश्किल में पड़ सकती है।

---विज्ञापन---

मौसम के साथ बदलेगी पिच?

आपको बता दें कि विशाखापट्टनम एक कोस्टल रीजन है। यह समुद्र से सटा हुआ इलाका है। यही कारण है की हवा और ह्यूमिड कंडीशन्स के साथ भी पिच का मिजाज बदल सकता है। दिन की शुरुआत में हवा के साथ तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। इसके अलावा दिन के अंत में रिवर्स स्विंग भी देखने को मिल सकती है। यानी कुल मिलाकर यहां की पिच को सभी के फेवर का माना जा रहा है जहां बल्लेबाज रन बना सकते हैं। वहीं स्पिनर और पेसर दोनों विकेट ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

विशाखापट्टनम में भारत ने इससे पहले कुल दो टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। इस मैदान पर भारत ने 2016 में इंग्लैंड को 200 से ज्यादा रनों से हराया था। रविचंद्रन अश्विन उस मैच के हीरो रहे थे। उसके अलावा 2019 में साउथ अफ्रीका को भारत ने मात दी थी। उस मैच में रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में शतक जड़े थे और मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए थे। ऐसे में यहां पर भारतीय खिलाड़ियों का रिकॉर्ड शानदार है। अब देखना होगा कि क्या टीम इंडिया अंग्रेजों से हैदराबाद की हार का बदला लेते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर पाती है या नहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma vs James Anderson: रोहित और एंडरसन का तीसरी बार होगा आमना-सामना, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कौन लेगा जडेजा-राहुल की जगह? क्या सिराज होंगे बाहर, देखें भारत की संभावित Playing 11

First published on: Feb 01, 2024 07:44 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola