India vs England 2nd Test : भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम ने टेस्ट सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। पांच टेस्ट मैच सीरीज का पहला टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें भारत को 28 रन से हार झेलनी पड़ी थी। हैदराबाद के बाद अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारत का रिकॉर्ड इस मैदान पर काफी शानदार है। अभी तक विशाखापट्टनम में सिर्फ दो मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने दोनों मैच 200 रन से ज्यादा के अंतर से जीते हैं।
बता दें कि इस मैदान पर सबसे पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड और भारत के बीच ही खेला गया था। जिसमें भारत विजय रहा था। वहीं एक बार फिर भारत इस मैदान में इंग्लैंड को हारकर अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगा। साथ ही भारतीय टीम पिछले मैच में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। अगर आप भी इस मैच का लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो चलिए आपको हम बताते हैं कि आप इस मैच को कहां फ्री में लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।
ये भी पढ़े- पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तान को लेकर छिड़ी नई बहस, शाहिद अफरीदी ने की मांग
टीवी में यहां देखें मैच लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। भारत और इंग्लैंड का यह मैच स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। आप इस मैच को हिंदी और इंग्लिश का साथ अन्य भाषा में भी इसकी कमेंट्री सुन सकते हैं। साथ ही अन्य अपडेट के लिए न्यूज24 स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।
https://twitter.com/g_pro0305/status/1753002248484106544
ये भी पढ़े- IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की Playing 11 का ऐलान, डेब्यू के लिए तैयार खिलाड़ी
मोबाइल और लैपटॉप में यहां देख सकते हैं मैच
दूसरे टेस्ट मैच को आप टीवी के अलावा अपने स्मार्टफोन पर भी फ्री में लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में सिर्फ जियो सिनेमा ऐप को डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद आप भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस घमासान मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं। वहीं अगर आप इस मैच को टीवी या फोन के अलावा अपने लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अपने लैपटॉप के ब्राउज़र में जियो सिनेमा की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां लॉगिन करना होगा। जिसके बाद आप इस मैच को अपने लैपटॉप पर भी फ्री में देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
15 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
15 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines