IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की Playing 11 का ऐलान, डेब्यू के लिए तैयार खिलाड़ी

India vs England 2nd Test: विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

India vs England 2nd Test playing 11 shoaib bashir entry england team squad James Anderson return

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान Image Credit: Social Media

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम के वाईजैग स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम सीरीज का पहला जीतकर 1-0 से आगे है। अब दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने दो बदलाव किए है। जहां एक तरफ जैक लीच इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट से पहले ही बाहर हो गए थे तो वहीं तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन

डेब्यू के लिए तैयार शोएब बशीर

इंग्लैंड टीम के युवा स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर इस सीरीज का पहला मैच वीजा विवाद के चलते नहीं खेल पाए थे। लेकिन हैदराबाद टेस्ट के दौरान वे टीम के साथ जुड़ गए थे। जिसके बाद अब उनको विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। शोएब बशीर अब विशाखापट्टनम के मैदान पर इंग्लैंड के लिए अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शोएब बशीर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके सभी को इंप्रेस किया था जिसके बाद से ही सेलेक्टर्स की नजरें उन पर थी।

विज्ञापन

जेम्स एंडरसन की हुई एंट्री

दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन में सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की भी वापसी हुई है। पहले मैच के लिए जेम्स एंडरसन को टीम में शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स के फैसले पर काफी सवाल भी उठे थे। अब मार्क वुड की जगह एंडरसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ