India vs England 2nd Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 एक दिन पहले ही चुन ली है। वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हैदराबाद टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ी केएल राहुल और रवींद्र जडेजा इस मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में कौन उनकी जगह लेगा इस पर सवाल खड़ा हो रहा है। राहुल की जगह के लिए सरफराज खान और रजत पाटीदार के बीच रेस है। इसके अलावा जडेजा की जगह पर वाशिंगटन सुंदर या सौरभ कुमार में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
क्या मोहम्मद सिराज होंगे बाहर?
कई क्रिकेट पंडितों ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सलाह दी है कि वह भी इंग्लैंड की तरह चार स्पिनर या एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाकर एक पेसर के साथ उतरे। ऐसे में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह का खेलना तो तय है लेकिन मोहम्मद सिराज की जगह पर खतरा मंडरा सकता है। अब इसलिए यह देखने वाली बात होगी कि विशाखापट्टनम में टीम इंडिया सिराज को बाहर करती है या फिर एक बार फिर से दो पेसर के साथ उतरती है। यह भी देखना होगा कि स्पिन की बागडोर अश्विन और अक्षर के साथ कुलदीप संभालते हैं या फिर सौरभ कुमार व वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिलती है।
क्या 4 स्पिनर्स को मिलेगा मौका?
भारतीय टीम क्या इंग्लैंड की तरह सिर्फ एक पेसर और बाकी स्पिनर्स के साथ उतर सकती है या नहीं यह भी देखना दिलचस्प होगा। अगर कुलदीप यादव को रवींद्र जडेजा की जगह मौका मिला तो बल्लेबाजी कमजोर हो जाएगी। जबकि वाशिंगटन सुंदर अगर आते हैं तो एक अनुभवी स्पिनर की कमी खल सकती है। अगर सिराज को बाहर किया जाता है तो टीम इंडिया चार स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। ऐसे में रवींद्र जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को लेकर बल्लेबाजी मजबूत होगी। वहीं अंत में कुलदीप यादव भी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।
इंग्लैंड की Playing 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, रेहान अहमद, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
भारत की संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान/रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर,केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव/वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करेंगे 2 खिलाड़ी, मैच से एक दिन पहले हुआ पक्का!
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रवींद्र जडेजा की वापसी मुश्किल! विराट कोहली पर भी सस्पेंस
संबंधित खबरें
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 min agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
30 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines