IND vs ENG 2nd T20I Live Streaming: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया. इसके बाद अब हर किसी की नजरें दूसरे टी20 मुकाबले पर रहने वाली हैं. पहला मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा के शानदार अर्धशतक के दम पर टीम ने 189 रन बनाए थे. इस सीरीज को लेकर हर किसी के मन में ये कन्फ्यूजन है कि किस चैनल पर इसका लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लैटफॉर्म पर होगी ताकि आप मैच का एक्शन देख सकें.
IND vs ENG 2nd T20I मैच कहाँ खेला जाएगा?
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा.
कब होगा IND vs ENG 2nd T20I मैच?
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आमने-सामने होंगे.
कहां होगी IND vs ENG 2nd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. बता दें कि टीवी पर फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सेनी स्पोर्ट्स के चैनल पर देख पाएंगे. हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में इसका लुत्फ उठाया जा सकता है. इसी के साथ ओटीटी के लिए जियोहॉटस्टार पर मैच को लाइव देखा जा सकता है.
दोनों टीमों के फुल स्क्वाड
भारत टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
इंग्लैंड की टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर
ये भी पढ़िए- बदल गया ENG vs IND दूसरे टी20 मैच का समय, 10 बजे नहीं अब इस समय से शुरू होगा मुकाबला, जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
17 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines