नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने कम स्कोर होने के बावजूद लंबी लड़ाई लड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 41.2 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। इसका बचाव करते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कांटे की टक्कर दी। इस बीच एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देख टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली की हंसी छूट गई।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘हम इसे कैसे हारे ?’ भारतीय टीम की हार से पूर्व क्रिकेटर हुए हैरान, कह दी ये बड़ी बात
इबादत हुसैन हिटविकेट आउट
दरअसल, नौवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज इबादत हुसैन हिटविकेट आउट हो गए। 39वें ओवर में दो गेंदों का सामना कर चुके इबादत क्रीज पर टिकने की कोशिश में खड़े थे, जैसे ही कुलदीप सेन ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, इबादत हुसैन इस बॉल और क्रीज पर अपनी पोजिशन को जज नहीं कर सके।
क्रीज पर सटकर खड़े हुए इबादत के नजदीक से जैसे ही बॉल गुजरी तो उनका पैर विकेट्स से जा टकराया। इसके बाद विकेट चटका और उस पर रखीं गिल्लियां गिर पड़ीं। ये नजारा देख सिली मिडऑन पर खड़े विराट कोहली की हंसी छूट गई। वे रोहित शर्मा के पास आए तो हंसकर रिएक्ट करने लगे। वे कहने लगे ये क्या है यार? ऐसे भी कोई आउट होता है भला…
बहरहाल, इस मुकाबले में टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज 41.2 ओवर में ही 186 रन पर धराशायी हो गई। भारत की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए।
मेहदी हसन ने जबड़े से छीनी जीत
हालांकि भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश की, लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाज मेहदी हसन ने भारत के जबड़ से जीत छीन ली। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मेहदी ने 39 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 38 रन जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
37 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
50 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines