IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ये मैच चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहा है। इसमें टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी का फैसला किया और अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवाना शुरू कर दिए। टीम की तरफ से ऋषभ पंत ने धमाकेदार पारी खेली हालांकि वे अपनी ही गलती के चलते मेहदी हसन की गेंद पर आउट हो गए।
ऋषभ पंत ने खेली ताबड़तोड़ पारी, फिर ऐसे हुए आउट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और टीम के दोनों ही ओपनर्स ने अच्छे शॉट खेले। लेकिन बाद में बांग्लादेश ने दमदार वापसी की और 20 ओवर के अंदर ही तीन विकेट ले लिए। जिसके बाद क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ पारी खेली और कई बेहतरीन शॉट्स भी खेले। पंत ने पुजारा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की।
पंत और पुजारा की पार्टनर्शीप अच्छी चल ही रही थी कि अचानक मेहदी हसन गेंदबाजी करने आए। उन्होंने 32वें ओवर में एक गोल घुमती हुई गेंद डाली। इस पर पंत शॉट खेलने के लिए आगे बढ़े लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से में लगी और टप्पा खाने के बाद सीधे स्टंप में घुस गई। इसी के साथ पंत 46 रन पर आउट हो गए और अपना अर्धशतक भी पूरा नहीं कर सके।
https://twitter.com/AdnanAn71861809/status/1602916990636552192
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines